फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash Yatra passes two halts of danger

कैलाश यात्रा मार्ग के दो पड़ाव खत्म होने की आशंका

Thu, 01 Feb 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 01 Feb 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
Kailash Yatra passes two halts of danger
कैलाश मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग की जगह सड़क का निर्माण होने के कारण इस बार गाला और सिर्खा पड़ाव खत्म होने की आशंका है। हालांकि कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों का कहना है कि सड़क से यात्रा होने के बावजूद पड़ावों का विकल्प बना रहेगा। सड़क से यात्रा होने पर पैदल दूरी 24 किलोमीटर कम हो जाएगी। वहीं, इसका असर घोड़े वालों (पोनी) और मजदूरों (पोर्टर्स) की मजदूरी पर पड़ जाएगा। पिछले वर्ष तक पोनी, पोर्टर्स यात्रियों और उनके सामान को 82 किलोमीटर तक पैदल ले जाते थे। इसमें उनको ठीक मजदूरी मिल जाती थी।

विज्ञापन


उत्तराखंड पोनी पोर्टर्स यूनियन के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने बृहस्पतिवार को डीएम को पत्र देकर कहा कि पैदल यात्रा पड़ाव खत्म होने का असर पोनी और पोर्टर्स पर पड़ेगा। ऐसे में पोनी और पोर्टर्स को पिछले वर्ष की तरह ही मजदूरी का भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पोनी, पोर्टर्स इस बार भी यात्रियों और उनके सामान को ले जाने का काम करेंगे, लेकिन पैदल दूरी कम होने का असर उन पर नहीं पड़ना चाहिए।
विज्ञापन


उधर, केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने कहा कि सड़क से यात्रा होने के बावजूद गाला और सिर्खा पड़ाव का अस्तित्व विकल्प के तौर पर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी इस पर फैसला होना है। उन्होंने कहा कि जितने हिस्से पर सुगम सड़क तैयार है, उसमें यात्रियों को वाहनों से ले जाया जाएगा, लेकिन गाला और सिर्खा के पड़ाव खास परिस्थिति के लिए खुले रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed