{"_id":"574880354f1c1b6072691560","slug":"kailash-will-smooth-traffic-during-the-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास यात्रा के दौरान सुचारु रहेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास यात्रा के दौरान सुचारु रहेगी यातायात व्यवस्था
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Fri, 27 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
नागरिकों की बैठक लेते सीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ ज्ञान सिंह नेगी ने कहा कि कैलास मानसरोवर यात्रा के दौरान नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सभी को सहयोग करना होगा। यात्रा को देखते हुए नगर की ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। अब रोड के किनारे वाहन खड़े होने वाले प्राइवेट वाहनों को स्टेडियम के पीछे खड़ा जाएगा।
विज्ञापन
सीओ ने कहा कि धारचूला नगर सीमित क्षेत्र में बसा है। ऐसे में यातायात नियमों के पालन से ही ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हो सकता है। कैलास मानसरोवर यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था, सीमांत की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाएगा। लोगों ने सुझाव दिया कि इस इलाके में आने वाले हर मजदूर का सत्यापन किया जाए। ताकि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर और व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने वनवे व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की बात कही। इससे मल्ली बाजार में वन-वे व्यवस्था सही ढंग से संचालित हो जाएगी।
विज्ञापन
व्यापार संघ उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में व्यापार, मजदूरी के लिए आने वाले लोगों सत्यापन होना चाहिए। थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सत्यापन का कार्य गंभीरता से किया जा रहा है। सभी लोगों ने कैलास यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग देने की बात कही। बैठक में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष डुंगर दानू, प्रद्युम्न गर्ब्याल, जगदेव डोगरा, भीम सिंह रावत, नवीन खर्कवाल, महिराज गर्ब्याल, हरीश गुंज्याल, डॉ. इरशाद, अब्दुल कलाम आदि थे।
विज्ञापन