फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash traveled to Tibet

कैलाश यात्रियों का दूसरा दल तिब्बत पहुंचा

Sat, 24 Jun 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sat, 24 Jun 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kailash traveled to Tibet
लिपुलेख दर्रे में कैलाश यात्रियों के कागजात जांचते तिब्बत के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे दूसरे दल के 47 सदस्यों ने शनिवार की सुबह लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश कर लिया है। यह दल तिब्बत के तकलाकोट शहर में रुकेगा। पहले दल के 54 यात्रियों ने शनिवार सुबह से कैलाश परिक्रमा शुरू कर दी है, जबकि तीसरे दल के 56 सदस्य शनिवार सुबह गाला से चलकर बूंदी पड़ाव पहुंच गए। सभी यात्री सकुशल हैं। आईटीबीपी तिब्बत में प्रवेश कर चुके दलों के बारे में लगातार संपर्क में है।

विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश यात्रा पर जाने वाला दूसरा दल नाभीढांग से शनिवार तड़के दो बजे लिपुलेख के लिए निकल गया था। यह दल सुबह 5.30 बजे लिपुलेख पहुंच गया था। तिब्बत के अधिकारियों ने एक घंटे तक यात्रियों के कागजातों की जांच की और करीब 6.30 बजे सभी सदस्यों ने लिपुलेख दर्रा पार कर लिया। पहले दल के 54 यात्रियों ने दार्चिन से 19 किमी की पैदल यात्रा कर यात्रा के सबसे ऊंचे स्थान डोलमा दर्रा को पार किया। डोलमा दर्रे की ऊंचाई 5590 मीटर है। उसके बाद यात्री ज्यूगज्यूबू नामक स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में मौसम करवट बदल रहा है। कई स्थानों पर बारिश हुई है। बारिश होने से लिपुलेख के आसपास की बर्फ तेजी से पिघल रही है। इस बार अब तक निचले इलाकों में तेज बारिश नहीं होने से सड़क यातायात सामान्य बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथा दल आज धारचूला पहुंचेगा
डीडीहाट। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले चौथे दल के सदस्य रविवार को आधार शिविर धारचूला पहुंच जाएंगे। यात्री सुबह अल्मोड़ा से चलकर दोपहर भोजन के लिए डीडीहाट पर्यटक आवासगृह आएंगे। वहां से कुछ देर यात्रियों को आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी ले जाया जाएगा। अपरान्ह में यात्री आधार शिविर के लिए रवाना होंगे।


छोटा कैलाश यात्रियों का दूसरा दल भी लौटा
पिथौरागढ़। छोटा कैलाश की यात्रा पूरी कर दूसरे दल के 45 सदस्य भी वापस आ गए हैं। यात्रा सकुशल संपन्न होने पर यात्रियों में खुशी है। यात्रियों ने यहां पर्यटक आवासगृह में दोपहर भोजन किया और रात्रि विश्राम के लिए जागेश्वर चले गए। पर्यटक आवासगृह में यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। यात्रियों ने बताया कि रास्ते में मौसम ने अच्छा साथ दिया। छोटा कैलाश के दर्शन से अभिभूत यात्रियों ने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम ने हर पड़ाव पर बेहतरीन व्यवस्था की है। छोटा कैलाश दल के साथ जनसंपर्क अधिकारी नहीं होते। केएमवीएन अपने दो गाइड हर दल के साथ भेजता है। दूसरे दल के साथ केएमवीएन के गाइड सतीश जोशी और हरीश मेहरा थे। दल में ज्यादातर यात्री दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र के हैं। पर्यटक आवासगृह में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों का स्वागत किया। बाद में सभी यात्रियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधरोपण किया। केएमवीएन ने इस बार छोटा कैलाश की यात्रा पर 18 दलों को भेजने का फैसला लिया है। यह यात्रा कैलाश मानसरोवर यात्रा के साथ-साथ चलती है। छोटा कैलाश यात्रियों को गुंजी तक उसी रास्ते से जाना होता है, जहां से कैलाश मानसरोवर यात्री जाते हैं। गुंजी से छोटा कैलाश यात्री कुटी को और कैलाश मानसरोवर यात्री नाभीढांग को निकलते हैं। यात्रियों के स्वागत के समय निगम कर्मचारी हर सिंह, गणेश बोरा, राजेंद्र सिंह, पद्म सिंह, दीपक बिष्ट, शंकर, महेश, संजय पुनेठा, नारायणदत्त जोशी, हंसा बिष्ट आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed