{"_id":"579e2f584f1c1b5a7b2b8a03","slug":"kailash-pilgrims-arrived-didihat-13th-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट पहुंचा कैलास यात्रियों का 13वां दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट पहुंचा कैलास यात्रियों का 13वां दल
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
छलिया दल के साथ थिरकते कैलास यात्री
- फोटो : अमर उजाला
कैलास मानसरोवर यात्रा पर जा रहे 13वें दल के सदस्यों का रविवार को डीडीहाट पहुंचने पर स्वागत किया गया। आईटीबीपी मिर्थी में भारी बारिश में बीच छलिया नृत्य पर यात्रियों ने जमकर डांस किया।
विज्ञापन
दल के लायजन आफीसर अमरेंद्र कुमार ने बताया कि दल में 22 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। दल के सबसे बुजुर्ग यात्री महाराष्ट्र के ईश्वरन नटराजन (60) और सबसे कम उम्र के यात्री उत्तर प्रदेश के 26 वर्षीय अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि कैलास यात्रा करना जीवन की आध्यात्मिक सफलता है। दल का डीडीहाट पर्यटक आवासगृह पहुंचने पर मैनेजर आनंद आर्या और उनके स्टाफ ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
दोपहर के भोजन में यात्रियों को पहाड़ी व्यंजन परोसे गए। वहीं दल के आईटीबीपी मिर्थी पहुंचने पर प्रभारी सेनानायक मनदीप डांडा ने स्वागत कर यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र और बरसात के मौसम में पैदल रास्तों पर बरती जाने वाली सतर्कता की जानकारी दी। आईटीबीपी में दल का स्वागत करने में सहायक सेनानी हरवंश लाल, साहिल मौगा, डा. प्रिया शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन