फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash Mansarovar Yatra in uttarakhand

गुंजी से इस बार भी वाहन सुविधा दे पाना संभव नहीं

Mon, 10 Apr 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Updated Mon, 10 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Kailash Mansarovar Yatra in uttarakhand
कैलास मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रियों को गुंजी से कालापानी तक वाहन सुविधा दे पाना इस बार भी संभव नहीं होगा।  कुमाऊं मंडल विकास निगम गुंजी तक हेलीकॉप्टर से वाहन पहुंचा पाने की स्थिति  में नहीं है। पिछले वर्ष भी यात्रियों को गुंजी से वाहन सुविधा देने पर  विचार हुआ था,  लेकिन ऐनवक्त पर यह फैसला वापस लेना पड़ा। गुंजी से कालापानी तक सड़क बन चुकी है लेकिन गुंजी से धारचूला तक सड़क अभी तक नहीं बन पाई है। यदि धारचूला से सीधे गुंजी तक सड़क का निर्माण हो जाता तो यात्रियों को  पैदल सफर नहीं करना पड़ता।

विज्ञापन


बताया गया है कि गुंजी तक हेलीकॉप्टर के जरिए वाहन पहुंचाने में बड़ी राशि खर्च होने और किसी हेलीकॉप्टर कंपनी के इस काम के लिए तैयार न होने के कारण पिछले साल भी वाहन सुविधा नहीं मिल पाई  थी। इस बार भी केएमवीएन के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को गुंजी  से आगे की यात्रा के लिए वाहन सुविधा दे पाना संभव नहीं होगा। केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि गुंजी से वाहन सुविधा देने की  संभावना पर काफी गंभीरता से विचार किया गया। बावजूद इसके इस बार भी यात्रियों को गुंजी से आगे का सफर पैदल ही तय करना पड़ेगा। यात्रियों को आधार कैंप धारचूला से नारायणआश्रम तक वाहनों से ले जाया जाएगा। वहां से उनको पैदल सफर करना  पड़ेगा।
विज्ञापन


पिथौरागढ़।  केएमवीएन की रेकी टीम 20 अप्रैल के बाद ही पड़ावों की स्थिति का जायजा लेने जाएगी। केएमवीएन के महाप्रबंधक मर्तोलिया ने बताया कि उच्च हिमालयी  क्षेत्र में इस समय भी हिमपात की संभावना बनी रहती है। मौसम पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही टीम को भेजा जाएगा। यह टीम पड़ावों की स्थिति पर  रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़। केएमवीएन ने यात्रा पड़ावों तक राशन पहुंचाने, दिल्ली से नारायणआश्रम तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। निगम के महाप्रबंधक ने बताया कि यात्रा व्यवस्था में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा। पिछले सालों की तरह ही भोजन की  व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed