{"_id":"586148944f1c1b7675eeafe9","slug":"kailash-mansarovar-hebena-snow-on-hiking-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर पटी बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर पटी बर्फ
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Mon, 26 Dec 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
छियालेख में आईटीबीपी की अग्रिम पोस्ट के रास्ते की बर्फ हटाते जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की सभी अग्रिम पोस्टों के आसपास भारी बर्फ गिर गई है। इन पोस्टों तक पहुंचने वाले सभी रास्ते बर्फ से पट गए हैं। कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर बूंदी से लेकर लिपुलेख तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इन इलाकों के गांवों में इस समय आबादी नहीं रहती। सभी लोग अक्तूबर में शीतकालीन प्रवास पर घाटियों की ओर उतर आए हैं। कई स्थानों पर तापमान शून्य से आठ डिग्री नीचे तक चला गया है।
विज्ञापन
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुंजी में 15 सेमी, कालापानी में 20 सेमी, छियालेख में 17 सेमी, कुटी में 19 सेमी, नाभीढांग में 25 सेमी बर्फबारी हुई है। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि अग्रिम पोस्टों के लिए राशन एवं अन्य सामग्री की अग्रिम व्यवस्था की जा चुकी है। उन्होंने जवानों को निर्देश दिए कि बर्फ में गश्त करते समय विशेष सावधानी बरतें। फिलहाल अग्रिम पोस्ट में जाने वाले पैदल रास्तों को खोलने के लिए जवान काम कर रहे हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रविवार रात तक हिमपात हुआ। सोमवार को मौसम साफ होते ही रास्तों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन