{"_id":"57165fcf4f1c1bbc498b46c0","slug":"kailash-mansarovar-entrance-blocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास मानसरोवर प्रवेश द्वार में भी जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास मानसरोवर प्रवेश द्वार में भी जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर यात्रा के प्रवेश द्वार धारचूला नगर में आए दिन होने वाले ट्रैफिक जाम से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वाहनों के अलावा राहगीरों का चलना भी दूभर हो गया है। जाम से निजात पाने के लिए बार-बार पुलिस प्रशासन द्वारा बुलाई जाने वाली बैठकों का भी कोई प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
वैसे तो स्वयं पुलिस अधीक्षक ने धारचूला आकर ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी का भी गठन किया था, लेकिन ये सब कागजों तक ही सीमित रह गया। एक बार भी कमेटी की बैठक तक नहीं बुलाई गई है। बैठक के बाद पार्किंग की व्यवस्था की गई, लेकिन वाहनों का बीच रास्ते में पार्किंग किया जाना आम बात हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र में वन-वे व्यवस्था होने के बावजूद नो एंट्री में आने वाले असामाजिक तत्वों और दबंगों को रोकना भी पुलिस मुनासिब नहीं समझती है। पुलिस प्रशासन और नगर पालिका में सामंजस्य की कमी आम जनता भी महसूस करने लगी है। यदि यही हाल रहा तो कैलास यात्रियों को भारी दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
टैक्सी यूनियन और व्यापार संघ द्वारा पूर्ण सहयोग करने के आश्वासन के बावजूद पुलिस सिर्फ चालान करने तक ही सीमित है। मुख्य बाजार में तहसील रोड से स्टेशन तक रोज घंटों लगने वाले जाम से फिलहाल पुलिस का कोई सरोेकार नहीं हैं। व्यापार संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि अर्द्धकुंभ का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से पुलिस बच नहीं सकती है। पुलिस को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन