फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Abhinay wins silver medal in boxing.

Pithoragarh News: अभिनय ने बॉक्सिंग में रजत पदक

Thu, 08 Oct 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Abhinay wins silver medal in boxing.
पिथौरागढ़। जिले के मुक्केबाज अभिनय ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित अखिल भारतीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में यह सफलता हासिल की। बॉक्सिंग संघ के कोच प्रकाश जंग थापा ने बताया कि अभिनय इससे पहले राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं अपने पंचों के दम पर कई पदक प्राप्त कर चुके हैं। उनका जिले में लौटने पर स्वागत किया गया। अभिनय के पिता सतीश भट्ट भी खेल से जुड़े हैं जो युवा कल्याण विभाग में व्यायाम प्रशिक्षक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

दीपांशु ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। जीआईसी बेड़ीनाग के कक्षा 12वीं के छात्र दीपांशु सिंह बोरा ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनका चयन नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ है। दीपांशु की उपलब्धि पर विधायक फकीर राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, बीईओ भूपेंद्र कुमार, पालिकाध्यक्ष हेमवंती पंत, प्रशिक्षक डॉ. धनी राम ग्वासाकोटी, खेल प्रभारी अशोक कुमार, ब्लॉक खेल समन्वयक प्रदीप पंत, भरत मरकुना ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

भाषण में कविता ने पाया पहला स्थान
मुवानी (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय मुवानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों ने विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका विषय में शिक्षा, कौशल विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, उद्यमिता, आत्मनिर्भरता, रोजगार आदि पर भाषण दिया। कविता ने पहला, तारा राम ने दूसरा और निशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पंत ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सुधीर कुमार, राजकमल किशोर, डॉ. नीमा जोशी, लछम सिंह मेहता, कैलाश जोशी, सुंदर कार्की, अंशुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट समूह गान में रहा अव्वल
पिथौरागढ़। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट ने एलएसएम परिसर में आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत स्पर्धा के समूह गान में पहला स्थान हासिल किया। विद्यालय का चयन राज्य स्तरीय समूह गान के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य त्रिभुवन कुमार वर्मा ने बताया कि संस्कृत स्पर्धा के आशु भाषण में छात्रा दीक्षा खाती ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
लोहाघाट में संस्कृत प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से लोहाघाट में आयोजित दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता के दूसरे दिन वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं कराई गईं। वहीं, कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। जीजीआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जनपद संयोजक वेद प्रकाश पंत, सह संयोजक नवीन चंद्र जोशी, खंड संयोजक राजू शंकर जोशी, गोपाल पंतोला, पंचदेव पांडेय, संतोष तिवारी और पूर्व खंड संयोजक भगवान जोशी के निर्देशन में दूसरे दिन छह प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मुख्य अतिथि दायित्वधारी सुभाष बगौली रहे। विशिष्ट अतिथि राजकीय शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी, प्रकाश उपाध्याय और शमशाद अली रहे।
कनिष्ठ वर्ग की समूह गान में विजन पब्लिक स्कूल टनकपुर प्रथम, जीआईसी पनिया द्वितीय और जीआईसी देवीधूरा तृतीय, आशुभाषण में जीआईसी द्यारतोली प्रथम, जीआईसी चंपावत द्वितीय और श्री बाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधूरा तृतीय स्थान पर रहा रहा।
वाद-विवाद में जीआईसी द्यारतोली प्रथम, जीआईसी रीठाखाल द्वितीय और जीआईसी बापरू तृतीय, श्लोकोच्चारण में संस्कृति, यतिन भट्ट और सचिन भट्ट क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। नाटक मंचन में जीआईसी बापरू प्रथम, जीआईसी द्यारतोली द्वितीय और राउमावि कालाकोट तृतीय स्थान पर रहा।
इस मौके पर संस्कृत अकादमी उत्तराखंड के सचिव एवं संरक्षक डॉ. विनय कुमार विद्यालंकार, नीलम देव, हरीश चंद्र कलौनी, सतीश जोशी, जगदीश चंद्र जोशी, लोकमान अधिकारी, ओम प्रकाश जोशी, जगदीश जोशी आदि मौजूद रहे।
100 मीटर दौड़ में हिमांशु और गहना प्रथम
टनकपुर (चंपावत)। स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खंड स्तरीय स्कूली बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। बृहस्पतिवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
अंडर 17 वर्ग की 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हिमांशु कुमार और बालिका वर्ग में गहना प्रथम, दो सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में यश, बालिका में गहना प्रथम, चार सौ मीटर दौड़ में अंकित और बालिका वर्ग में सरिता प्रथम रहीं। अंडर 14 वर्ष व्यक्तिगत चैंपियन सोनू सामंत और सीमा बोहरा, अंडर 17 में सरिता और गहना महर, अंडर 19 में दिया बनीं। निर्णयक की भूमिका ललित मोहन भट्ट, चंद्र सिंह खोलिया, भुवन जोशी, ममता बिष्ट, कमलेश भट्ट, मोहन नाथ गोस्वामी, प्रकाश, प्रदीप कश्यप, हिमांशु गड़कोटी, अग्निवेश आर्य ने निभाई।

छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
चंपावत। पुलिस ने साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों और नशामुक्ति को लेकर शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को थाना लोहाघाट पुलिस ने स्पोर्ट्स कॉलेज छमनिया में राजकीय नर्सिंग कॉलेज चंपावत की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों, युवाओं और शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात नियम और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। चौकी चल्थी पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज तालियाबांज में विद्यार्थियों को घरेलू हिंसा, बाल विवाह और पॉक्सो एक्ट के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed