फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two more daughters from Rajasthan set out to become doctors.

Pithoragarh News: डॉक्टर बनने पहुंची राजस्थान की और दो बेटियां

Thu, 08 Oct 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two more daughters from Rajasthan set out to become doctors.
पिथौरागढ़। आखिरकार पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में पहले बैच में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों का रुझान बढ़ रहा है। तीसरे दिन राजस्थान की दो बेटियां डॉक्टर बनने मेडिकल कॉलेज पहुंची हैं। एक दिन पूर्व हरियाणा की बेटी ने कॉलेज में पहला प्रवेश लिया था। अब मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने विद्यार्थियों की संख्या तीन हो गई है इसमें सभी बेटियां शामिल हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का इस साल संचालन होना है और एनएमसी ने 50 सीटों की अनुमति दी है। इसमें केंद्र कोटे की सात तो स्टेट कोटे की 43 सीट शामिल हैं। बीते मंगलवार से केंद्र कोटे की सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन किसी भी विद्यार्थी के प्रवेश लेने के लिए नहीं पहुंचने से कॉलेज प्रबंधन की चिंता बढ़ गई। दूसरे दिन ही यह चिंता खुशी में बदली और हरियाणा से पहुंची बेटी ने डॉक्टर बनने के लिए पहला प्रवेश लिया। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रही और राजस्थान की दो बेटियां प्रवेश लेने पहुंची। मिलन ने सभी औपचारिकता पूर्ण कर कॉलेज में दूसरा प्रवेश लिया। राजस्थान की बेटी दिव्यांशी भी प्रवेश लेने पहुंची लेकिन कुछ औपचारिकता पूर्ण न होने पर उन्हें प्रवेश नहीं मिला। शुक्रवार को औपचारिकता पूर्ण कर वह प्रवेश लेकर डॉक्टर बनने की राह पर चलेंगी। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के आने से कॉलेज प्रबंधन में खुशी है।
विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने से पहले ही कॉलेज को मिलेंगी पांच नई फैकल्टी
पिथौरागढ़। मेडिकल कॉलेज में 85 फैकल्टी की जरूरत है। अब तक कॉलेज को 18 फैकल्टी मिली हैं। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक, शासन स्तर पर पांच नई फैकल्टी की नियुक्ति हुई है जो जल्द कॉलेज में तैनाती लेंगे। ऐसे में साफ है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने से पहले की मेडिकल कॉलेज को नई फैकल्टी मिलेगी और विद्यार्थियों के कुशल डॉक्टर बनने की राह आसान होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट -
मेडिकल कॉलेज में तीन छात्राएं प्रवेश लेने पहुंची हैं। अगले कुछ दिनों में प्रवेश बढ़ेंगे। राज्य कोटे की सीटों पर जल्द प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। फैकल्टी की भी तैनाती हो रही है जो सुखद है। - डॉ. एके सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed