फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailas Mansarovar pilgrims grand welcome

कैलास मानसरोवर यात्रियों का भव्य स्वागत, आज पहुंचेगा पहला दल

Fri, 12 Jun 2015 05:38 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर।
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर। Updated Fri, 12 Jun 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रियों का पहला दल शनिवार की शाम आधार शिविर धारचूला पहुंचेगा। यात्रियों के स्वागत के लिए यहां रं कम्युनिटी स्कूल और महिला मंगल दल ने व्यापक तैयारी की है। यात्रियों का शनिवार की शाम यहां पहुंचने पर स्वागत होगा और रविवार की सुबह जब दल के सदस्य यहां से नारायणआश्रम के लिए रवाना होंगे तो उस समय भी उनको भव्य समारोह के साथ रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

कैलास मानसरोवर यात्रा के यात्राधिकारी डीएस बिष्ट ने बताया कि यात्रियों को कुमाऊंनी, गढ़वाली और रं संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम दिखाए जाएंगे। ताकि देश के विभिन्न हिस्सों से यहां आने वाले यात्री कुमाऊं अंचल की संस्कृति की विविधता से रू ब रू हो सकें। उन्होंने बताया कि रं समाज की महिलाएं अपनी परंपरागत वेशभूषा में यात्रियों का स्वागत करेंगी। रं कम्युनिटी स्कूल के बच्चों ने भी कई कार्यक्रम तय किए हैं। इस बीच कुमाऊं मंडल विकास निगम के सभी यात्रा पड़ावों में कर्मचारी पहुंच चुके हैं। वहां पर यात्रियों के भोजन के लिए सारा इंतजाम कर दिया गया है। पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था कर दी गई है। यात्रा मार्ग में पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात हो गए हैं। डाक्टरों की टीम यात्री दल के साथ ही आगे बढ़ेगी। यात्रा की तैयारियों को प्रशासन ने अंतिम रूप दे दिया है। उधर, जिलाधिकारी सुशील कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी दिलचस्पी से काम करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed