फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailas Kulagat three hours stranded passengers

कुलाघाट में तीन घंटे फंसे कैलास यात्री

Wed, 20 Jul 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Wed, 20 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Kailas Kulagat three hours stranded passengers
दोबाट में सड़क बंद होने से फंसा कैलास यात्रियों का दल - फोटो : अमर उजाला

कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे दसवें दल के सदस्यों को बुधवार को भारी दिक्कत हुई। आधार शिविर धारचूला से नारायणआश्रम जाते समय कुलाघाट और दोबाट में मलबा आने के कारण रोड बंद होने से यात्रियों को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यात्री सुबह आठ बजे धारचूला से निकले थे। नौ बजे जैसे ही दोबाट में पहुंचे, वहां रोड बंद थी। दोबाट में मलबा हटाने के बाद यात्रियों को कुलाघाट में भी सड़क पर आए मलबे के कारण 12 बजे तक इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


एसडीएम एसके पांडे ने बताया कि मंगलवार रात हुई बारिश को देखते हुए सीमा सड़क संगठन को पहले ही अलर्ट कर दिया गया था, लेकिन सीमा सड़क संगठन ने बुधवार सुबह कोई तैयारी नहीं की थी। कुलाघाट में तो मलबा हटाने के लिए जेसीबी भी उपलब्ध नहीं थी। यात्रियों ने इस तरह की अव्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई है। दल के लायजन आफीसर मोलो चंद्रन चक्रवर्ती ने कहा कि प्रशासन को रोड खोलने के लिए पहले से व्यवस्था करनी चाहिए थी और रोड खुलने से पहले यात्रियों को रवाना नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन


यहां बता दें कि यात्रा पूरी कर लौट रहे पांचवें दल के सदस्य भी रोड बंद होने के कारण दो दिन पहले बगड़ीहाट में फंसे रह गए थे। धारचूला से तवाघाट और तवाघाट से मांगती तथा नारायणआश्रम जाने वाली सड़क इन दिनों खतरनाक हालत में है। रोड पर जगह-जगह मलबा पटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को आपात स्थिति से निपटने की जानकारी दी
एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार सुबह आधार शिविर में कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे दसवें दल के सदस्यों को आपात स्थिति से निपटने की जानकारी दी। एसडीआरएफ के प्रभारी निरीक्षक अशोक परिहार ने यात्रियों का स्वागत किया। कहा कि धारचूला से बूंदी तक यात्रा मार्ग पर भूस्खलन और चट्टानों के टूटने का खतरा बना रहता है। कहा कि ऐसे स्थानों पर किसी प्रकार का जोखिम न लिया जाए और अपने ग्रुप को न छोड़ा जाए। यदि किसी जगह की फोटोग्राफी करनी हो तो सुरक्षित स्थान पर खड़े रहें। घोड़े में सवारी के समय भी सावधानी बरतनी पड़ती है। इस मौके पर पुलिस के जवान भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed