फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   kaaryakartaon ko badhaana hoga matadaan pratishat: shiv prakaash

कार्यकर्ताओं को बढ़ाना होगा मतदान प्रतिशत:शिव प्रकाश,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
kaaryakartaon ko badhaana hoga matadaan pratishat: shiv prakaash
भाजपा की बूथ प्रभारी बैठक को संबोधित करते शिव प्रकाश। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट, अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने 145 बूथों के अध्यक्ष, प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्षों, शक्ति केंद्र के प्रभारियों, पार्टी के पदाधिकारियों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें टिप्स दिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ताओं को विधानसभा उप चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए काम करना होगा। इसके लिए बूथों के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और मतदान के दिन लोगों को बूथों तक लाएं। कहा कि यह चुनाव विषम परिस्थितियों में हो रहा है। दिवंगत प्रकाश पंत को वोट के माध्यम से ही श्रद्धांजलि दी जानी है। चुनाव अभियान में किसी तरह की गफलत में कार्यकर्ता न रहें।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पंचायत चुनाव की भांति 70-75 प्रतिशत मत भाजपा के पक्ष में करने हैं। प्रकाश पंत जी के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए उनकी पत्नी चंद्रा पंत को प्रतिष्ठित करना है। बैठक को सांसद अजय टम्टा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, प्रत्याशी चंद्रा पंत, शमशेर सत्याल, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में प्रकाश तो किसी बात की चिंता नहीं होती थी
पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत की प्रशस्ति में जमकर कसीदे पढ़े। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रकाश पंत ने पिथौरागढ़ विधानसभा सीट को पूरे देश में वीवीआईपी सीट का दर्जा दिलाया। कहा कि वह संसदीय परंपरा के इतने विद्वान थे कि सदन में जब प्रकाश मौजूद होते थे तो सत्ता पक्ष को किसी प्रकार की चिंता नहीं रहती थी। कहा कि प्रकाश पंत केवल राज्य में ही नहीं पूरे देश में विख्यात थे।

पिछले वर्ष जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब केदारनाथ आए तो उन्होंने प्रकाश पंत जी से पूछा कि आजकल बिटिया कहां तैनात हैं। यानि कि प्रधानमंत्री को मालूम था कि प्रकाश पंत जी की बेटी सेना में रहकर देश की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ के लोग अपने प्रिय नेता के कार्यों को पूरा करने के लिए चंद्रा पंत को भारी बहुमत से
जीत दिलाकर विधानसभा भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed