फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jolgobi demands fast inline

जौलजीबी को इनरलाइन करने की मांग तेज

Sat, 04 May 2019 12:04 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, धारचूला (पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूरो, धारचूला (पिथौरागढ़)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sat, 04 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jolgobi demands fast inline
धारचूला बचाओ समिति की बैठक में मौजूद विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : AMAR UJALA
 महिला की अश्लील क्लिपिंग बनाकर उसके वैवाहिक जीवन नें जहर घोलने की घटना के बाद इनरलाइन को छियालेक से जौलजीबी लाने की मांग तेज हो गई है। आंदोलन को धारदार बनाने के लिए धारचूला बचाओ अभियान के तहत युवाओं ने निगरानी कमेटी का गठन कर लिया है।
विज्ञापन


धारचूला बचाओ अभियान के तहत विभिन्न संगठनों की शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें आज धारचूला बचाओ अभियान निगरानी कमेटी का गठन किया गया। इसमें राजेंद्र नबियाल को अध्यक्ष, नंदा बिष्ट, लक्ष्मी परमार, सागर बिष्ट को उपाध्यक्ष, विपिन बिष्ट और उर्मिला गुंज्याल को महासचिव, भगवती नबियाल, संदीप बोरा सचिव चुना गया। कैलाश फर्स्वाण, धर्म राणा, हरीश रौतेला, मनोज खनाल, देवेंद्र दानू, सूरज सिंह, नरेंद्र सेलाल, चंद्र बिष्ट, विरेंद्र नपलच्याल, केशर जोहारी, सुमित साही, संतोष फिरमाल, दिनेश बिष्ट, पवन सुयाल, राम बहादुर, मनोज महर, मनोज, बिंदु रौंकली सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि कमेटी पदाधिकारियों के साथ ही कमेटी में रं कल्याण संस्था, अनवाल समुदाय, गोरखा समुदाय, शिल्पकार समुदाय, आल इंडिया यूथ ऑर्गेनाइजेशन और व्यापार संघ संयोजक रहेंगे। धारचूला बचाओ से संबंधित विविध गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी। सभी संगठनों और चयनित निगरानी कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि आचार संहिता के बाद इस आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इनरलाइन को छियालेख से जौलजीबी लाने पर थोड़ा आर्थिक नुकसान होगा लेकिन बाहरी क्षेत्रों से अराजक तत्वों के आने पर रोक लगेगी और आपराधिक घटनाएं कम होंगी। - राजेंद्र सिंह नबियाल, अध्यक्ष निगरानी समिति।

इस तरह की पहली घटना में भी समुदाय विशेष ने आरोपी का सामाजिक बहिष्कार करने की बात की थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। आपसी सौहार्द के लिए समुदाय के लोगों को अच्छा उदाहरण पेश करना चाहिए। - उर्मिला गुंज्याल, महिला महासचिव निगरानी कमेटी। 

चीन और नेपाल सीमा से लगे शांत इलाके में कई वर्षों से बाहरी लोगों के आने से चोरी, लूटपाट, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। सामाजिक सुरक्षा, संस्कृति के बचाव के लिए सरकार को जौलजीबी को नोटीफाइड एरिया बनाना चाहिए। - नंदा बिष्ट, उपाध्यक्ष निगरानी कमेटी।

सीमांत में शांतिपूर्ण माहौल को बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को जौलजीबी को इनरलाइन करने पर विचार करना चाहिए। वर्तमान के हालातों को देखते हुए सरकार को इस विषय में जल्दी सोचने की जरूरत है। - वीरेंद्र नबियाल, अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा संगठन।
....
दो बजे बाद बंद हुआ धारचूला बाजार
धारचूला। अश्लील क्लिपिंग बनाने वाले युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और नोटीफाइड एरिया को जौलजीबी लाने की मांग को लेकर धारचूला बाजार आधे दिन बाद बंद रहा। व्यापारियों ने दो बजे से अपने प्रतिष्ठान बंद करने शुरू कर दिए। देर शाम तक सभी दुकानें बंद रहीं। इसके चलते लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाजार बंद होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। हालात सामान्य होने पर जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे और एसपी रामचंद्र राजगुरु पिथौरागढ़ लौट गए हैं।


अपर जिलाधिकारी पॉलीवाल ने सीमांत के लोगों से की वार्ता
धारचूला। धारचूला में चल रहे बवाल को देखते हुए अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल शुक्रवार को धारचूला पहुंचे। उन्होंने लोगों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। 

बैठक में बाहरी लोगों का सत्यापन और नोटीफाइड एरिया जौलजीबी लाने सहित अन्य विषयों में चर्चा हुई। एडीएम ने पुलिस को स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस सत्यापन कर एक सप्ताह में उनको रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम डीडीहाट केएन गोस्वामी, सीओ विमल कुमार आचार्य, थानाध्यक्ष वीरेंद्र शाह आदि थे। सीमांत मुस्लिम संगठन के अध्यक्ष दिलशाद अहमद और इरशाद अहमद सहित अन्य लोगों ने भी घटना की निंदा करते हुए अश्लील क्लीपिंग बनाने वाले युवा के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed