फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   JMS Didihat beat Himalayan by 76 runs

Pithoragarh News: जेएमएस डीडीहाट ने हिमालयन को 76 रन से हराया

Wed, 10 Jan 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 10 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
JMS Didihat beat Himalayan by 76 runs
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में अति​थियों के साथ ​खिलाड़ी। संवाद
पिथौरागढ़। जिला क्रिकेट लीग सीनियर ओपन पुरुष वर्ग के मैच में जेएमएस डीडीहाट ने हिमालयन क्रिकेट क्लब पिथौरागढ़ को 76 रन से हराया। स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में टॉस जीतकर जेएमएस डीडीहाट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 124 रन बनाए। हिमालयन के धमेंद्र रावत ने चार और प्रशांत भैसोड़ा ने तीन विकेट लिए। जवाब में हिमालयन की टीम 48 रन पर ऑलआउट हो गई। मुख्य अतिथि सीईओ अशोक कुमार जुकरिया और डीईओ हवलदार प्रसाद रहे। बृहस्पतिवार को हिमालयन और एनको क्रिकेट क्लब के बीच सुबह नौ बजे से मैच खेला जाएगा। वहां गवर्नर काउंसलिंग मेंबर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के उमेश जोशी, भूपाल सिंह चुफाल, दीपांकर वर्मा, दिनेश चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह गुररो, नीरज सौन, प्रकाश सिंह दिगारी आदि थे। संवाद
विज्ञापन

फ्रेंड्स इलेवन और लाखतोली ने जीते मैच

गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। स्व. नंदन सिंह मेहता क्रिकेट टूर्नामेंट में फ्रेंड्स इलेवन ने राईआगर को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से हराया। पहले खेलते हुए फ्रेंड्स इलेवन ने 123 रन बनाए। जवाब में राईआगर की टीम 120 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में लाखतोली की टीम ने पहले खेलते हुए 99 रन बनाए। जवाब में रोबो इलेवन की टीम 50 रन पर ऑलआउट हो गई। मुख्य अतिथि प्रधान अनिल कुमार रहे। संवाद
विज्ञापन


जेएमएस क्लब डीडीहाट ने चौबाटी को हराया

मुवानी (पिथौरागढ़)। स्व. पदम बहादुर चंद स्मृति शेष क्रिकेट प्रतियोगिता में जेएमएस क्लब डीडीहाट और बेरोजगार क्लब चौबाटी के बीच मैच खेला गया। जेएमएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में बिना किसी नुकसान पर 181 रन बनाए। जवाब में बेरोजगार क्लब 6 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना सका। मैच में 107 रन बनाने वाले विपिन मैन ऑफ द मैच रहे। मुख्य अतिथि समाजसेवी जगत सिंह मेहता रहे। आंखों देखा हाल हंस पाल ने सुनाया। स्कोरर मनोज कापड़ी, सूरज गोरखा, मयंक कुमार, बबलू बोरा और निर्णायक महेश कुमार, पेडी सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed