{"_id":"6675cfd9666b14437109a8e4","slug":"jhaulakhet-talli-moonakot-road-is-in-bad-condition-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-114615-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: झौलाखेत-तल्ली मूनाकोट सड़क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: झौलाखेत-तल्ली मूनाकोट सड़क बदहाल
Sat, 22 Jun 2024 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। झौलाखेत से तल्ली मूनाकोट के लिए बनाई गई सड़क खस्ताहाल हो गई है। कई स्थानों पर सड़क कीचड़ में तब्दील हाे गई है। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
आठ वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग की ओर से काटी गई सड़क पर आज तक डामरीकरण नहीं किया गया है। थोड़ी सी बरसात में सड़क पर जगह-जगह जलभराव हो रहा है। सड़क पर गड्ढे और जगह-जगह फैली रोड़ी से आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ग्राम प्रधान गोदावरी चंद ने कहा है कि कई बार मांग करने के बाद भी सड़क पर डामरीकरण नहीं कराया गया है। अब मजबूर होकर ग्रामीण आंदोलन के लिए विवश हैं। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता वेदप्रकाश का कहना है कि वन भूमि के कारण अभी तक सड़क हस्तांतरित नहीं हुई है। हस्तांतरण की कार्यवाही जैसी ही पूरी होगी आगे का कार्य किया जाएगा।