फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India China border Latest News: Indian Army Jet Fighter Plane Keep eye on Milam to lipulekh Border

भारत-चीन सीमा पर मिलम से लिपुलेख तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, जेट फाइटर से रखी जा रही नजर 

Thu, 15 Oct 2020 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
India China border Latest News: Indian Army Jet Fighter Plane Keep eye on Milam to lipulekh Border
- फोटो : फाइल फोटो

सीमा पर चीनी सैनिकों की बढ़ रही गतिविधियों को देखते हुए भारत ने भी सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। भारतीय वायुसेना के जेट फाइटर लगातार उड़ान भरकर सीमा की टोह ले रहे हैं। 

विज्ञापन


चीन के साथ चल रही तनातनी को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी चीन सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवान अग्रिम चौकियों में 24 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। पिथौरागढ़ जिले से लगने वाली मिलम से लिपुलेख तक की सीमा पर सुरक्षा बलों के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन



भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रैगन की हर गतिविधि का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयारियां की हैं। सुरक्षा बलों के जवान जहां पैदल गश्त कर सीमा की निगरानी कर रहे हैं वहीं वायु सेना भी हवा से सीमा पर नजर रखे हुए है। इसके लिए लगातार भारतीय वायु सेना के जेट फाइटर सीमा पर उड़ान भर रहे हैं। नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा बल कड़ी निगाह रखे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गिरने लगा तापमान

उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित मिलम और लिपुलेख में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लिपुलेख में अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक आ गया है। बृहस्पतिवार को हिमालयी क्षेत्र में बादल छाने से ठंड में और इजाफा हो गया।

कालापानी से लेकर लिपुलेख और मिलम तक अक्तूबर अंतिम सप्ताह से बर्फबारी शुरू हो जाती है। लिपुलेख में 12 से 15 फीट तक हिमपात होता है। सीमा पर जिस तरह से हलचल हो रही है उसको देखते हुए इस बार सुरक्षा बलों के जवानों के भारी हिमपात में भी अग्रिम चौकियों में ही डटे रहने की संभावना है। इस तरह के हालातों के लिए सुरक्षा बलों ने अग्रिम चौकियों तक रसद और अन्य साजोसामान की आपूर्ति कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed