फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jeep overturned, five injured in an attempt to save Scooty

स्कूटी को बचाने के प्रयास में जीप पलटी, पांच घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Jeep overturned, five injured in an attempt to save Scooty
ऐंचोली से आगे सिद्धेश्वर मंदिर के समीप पलटी जीप। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़ से टनकपुर जा रही मैक्स जीप सोमवार सुबह धमौड़ और इग्यारदेवी के बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में एक बालक समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मैक्स जीप (यूके 05 टीए 0575) पिथौरागढ़ से सवारी लेकर टनकपुर रवाना हुई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जीप जिला मुख्यालय से लगभग 7 किमी दूर धमौड़ से आगे पहुंची थी कि एक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घाट की ओर से स्कूटी गलत साइड में चल रही थी, जिसे बचाने के प्रयास में जीप चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े और जीप पलट गई।

हादसे में छेड़ा निवासी सुमन चंद (30), बसेड़ी (सुवालेक) निवासी शांति देवी (63), बसेड़ी निवासी नैनावती देवी (73), छेड़ा निवासी राजेश्वरी देवी (50), कोसेरी निवासी संदीप सिंह (8) घायल हो गए। सूचना पर मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची। 108 कर्मी सैलेश चंद, विद्या सामंत प्रकाश राम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। जीप में चालक समेत 11 लोग सवार थे। अन्य लोगों को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed