{"_id":"5872789e4f1c1b6529ba81d7","slug":"jcb-started-crashing-into-snow-removal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ हटाने में लगी जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ हटाने में लगी जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में बेटुलीधार के पास दुर्घटनाग्रस्त जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल-मुनस्यारी मार्ग पर बेटुलीधार के पास बर्फ हटाने के काम में लगी जेसीबी रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में लुढ़क गई और पेड़ों से अटक गई। जेसीबी के दुर्घटनाग्रस्त होते ही चालक ने कूद मारकर जान बचा ली। बेटुलीधार में भारी मात्रा में गिरी बर्फ गिरी है। चालक को हल्की चोट आई है। जेसीबी के दुर्घटनाग्रस्त होने से रोड से बर्फ हटाने के काम में बाधा पहुंच गई है।
विज्ञापन
लोनिवि ने थल-मुनस्यारी मार्ग पर पड़ी बर्फ को हटाने के लिए दो जेसीबी तैनात कर रखी हैं। शनिवार रात हुए भारी हिमपात के बाद रविवार सुबह से बर्फ हटाने का काम शुरू हुआ। बताया गया कि बेटुलीधार के पास बर्फ को हटाते समय जेसीबी चालक लक्ष्मण सिंह सुयाल का संतुलन बिगड़ गया। इससे जेसीबी बर्फ में रपटते हुए सड़क से पलटकर 30 मीटर खाई में पलट गई और पेड़ों से जाकर अटक गई। यदि जेसीबी को पेड़ों का सहारा नहीं मिलता तो वह 200 मीटर खाई में गिर जाती। लोनिवि के ईई पीसी जोशी ने बताया कि जेसीबी को निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई है।
विज्ञापन