{"_id":"6a89dcd05af14a2fde01b1cf","slug":"jcb-sent-to-clear-the-road-runs-out-of-diesel-passengers-stranded-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-145899-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़क खोलने पहुंची जेसीबी का डीजल हो गया खत्म, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़क खोलने पहुंची जेसीबी का डीजल हो गया खत्म, यात्री परेशान
Sat, 22 Aug 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। डांगी गांव के पास शनिवार को बेड़ीनाग-मुवानी मोटर मार्ग पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण आठ घंटे तक बंद रहा। सड़क खोलने पहुंची जेसीबी में डीजल खत्म होने से सैकड़ों यात्री और वाहन चालक फंसे रहे।
दोपहर करीब एक बजे मार्ग बंद हुआ था। सूचना पर पीएमजीएसवाई टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। मलबा हटाने का काम शुरू होते ही जेसीबी अचानक बंद हो गई। ऑपरेटर ने बताया कि इसमें डीजल खत्म हो गया था। पीएमजीएसवाई टीम डीजल भरना भूल गई थी। डीजल न होने से जेसीबी घंटों बीच सड़क पर खड़ी रही। इस लापरवाही से आठ घंटे बाद भी सड़क नहीं खुल सकी और यात्रियों को भारी परेशानी हुई। इस घटना ने आपदा राहत के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
...............
जेसीबी में तेल खत्म होने से सड़क खोलने का कार्य बाधित हुआ। जेसीबी के लिए डीजल भेज दिया गया है। जल्द ही सड़क से मलबा हटाकर आवाजाही सुचारु कर दी जाएगी।
-संजय कन्याल, जेई, पीएमजीएसवाई, बेड़ीनाग