फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jaykot village at risk

खतरे में जयकोट गांव

Tue, 23 Aug 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Tue, 23 Aug 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Jaykot village at risk
मलबे से पटा जयकोट गांव का पैदल पुल - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गस्कू से कुरीला तक बन रही सड़क का सर्वे ठेकेदारों ने खुद ही बदल दिया है। नतीजतन सड़क निर्माण के दौरान निकले मलबे से जयकोट गांव खतरे में आ गया है। जयकोट के कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। सड़क के मलबे से पैदल रास्ते और पैदल पुल ध्वस्त हो गए हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि जिस समय सड़क का सर्वे किया जा रहा था, उसके अनुसार सड़क को गस्कू से सीधे कुरीला के लिए मिलान किया जाना था, लेकिन जब निर्माण काम शुरू हुआ तो ठेकेदारों ने सर्वे के विपरीत काम शुरू कर दिया। इस पर लोगों ने विरोध किया, लेकिन लोगों के विरोध की अनदेखी कर दी गई। भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने इस अंधेरगर्दी की जांच की मांग को लेकर डीएम को पत्र दिया है।
विज्ञापन


कहा कि सड़क से लोगों को सुविधा देने के बजाए उनको खतरे में डालने का षड्यंत्र किया जा रहा है। डीएम एचसी सेमवाल ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी और जिन स्थानों पर सड़क निर्माण से भूकटाव हो रहा है, उसके सुरक्षा के उपाय पीएमजीएसवाई को करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed