{"_id":"67c49d31039ad55a9d068a79","slug":"jan-sanghs-founding-member-bhim-singh-rawat-is-no-more-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-124682-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जनसंघ के संस्थापक सदस्य भीम सिंह रावत नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जनसंघ के संस्थापक सदस्य भीम सिंह रावत नहीं रहे
Sun, 02 Mar 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। जनसंघ के संस्थापक सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता, व्यापारी भीम सिंह रावत (91) का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में भाजपा संगठन को खड़ा करने में अहम योगदान दिया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
रविवार को काली नदी तट पर गमगीन माहौल में रावत का अंतिम संस्कार किया गया। रावत सरस्वती शिशु मंदिर धारचूला के संस्थापक सदस्य रहे। वह वर्तमान में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित किया था।
व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में व्यापारियों ने गांधी चौक में शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में शोकसभा कर रावत को श्रद्धांजलि दी। विधायक हरीश धामी, ब्लॉक प्रशासक धन सिंह धामी और पालिकाध्यक्ष शशि थापा ने उनके निधन पर शोक जताया है।