फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jam on the streets of the city

नगर की सड़कों पर दिन भर लगता रहा जाम

Sun, 11 Nov 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 Nov 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Jam on the streets of the city
पिथौरागढ़ नगर में जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

दिवाली मनाने के बाद यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से रविवार को भी नगर की सड़कों पर वाहनों की काफी संख्या रही। इसके चलते विभिन्न रूटों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम खोलने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन


अमूमन रविवार को पिथौरागढ़ नगर की सड़कें खाली रहती हैं। इस बार दिवाली के बाद कार्य स्थल की ओर लौटने वालों की भीड़ के कारण सभी रूटों पर वाहनों का संचालन अन्य दिनों के बराबर रहा। जीपों और बसों के अलावा निजी वाहनों के आवागमन से नगर के रोडवेज स्टेशन, केमू स्टेशन, टनकपुर रोड तिराहे से लेकर कुमौड़ तिराहे तक कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई।
विज्ञापन


रोडवेज स्टेशन के पास बार-बार जाम लगा। इससे निपटने के लिए प्रशासन की ओर से पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। यहां पर जाम के कारण राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस को भी वाहनों को नियंत्रित करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। अपरान्ह दो बजे यात्रियों की भीड़ छंटने के बाद जाम की समस्या से निजात मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed