फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   jam in the city

Pithoragarh News: नगर में लगा रहा जाम

Thu, 12 Oct 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
jam in the city
पिथौरागढ़। पीएम नरेंद्र मोदी की सभा के लिए कुमाऊं भर के लोगों के हुजूम के कारण नगर में जाम की स्थिति बनी रही। पीएम का संबोधन समाप्त होने के बाद लोग सभा स्थल स्टेडियम से निकले तो सड़कों पर जाम लग गया। टकाना, लिंक रोड, केएमओयू स्टेशन समेत नगर की कई सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

----------
पानी और खाना नहीं मिला
पिथौरागढ़। पीएम की सभा में पहुंचे लोगों पीने का पानी नहीं मिला है। सभास्थल में मौजूद लोगों को पानी और खाना नहीं मिला। इसके साथ ही स्कूली बच्चे करीब चार घंटे तक भूखे प्यासे खड़े रहे। संवाद
विज्ञापन

.................
मीडिया गैलरी में घुसे कार्यकर्ता
पिथौरागढ़। पीएम मोदी की सभा में मीडिया कर्मियों के बैठने के लिए स्थान निर्धारित किया गया था। लेकिन वहां पर कुर्सियों में पहले ही कार्यकर्ता बैठ गए। इसके चलते मीडिया कर्मियों को घंटों तक खड़े रहना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
पीएम के कार्यक्रम में ये स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, भाजपा जिला महामंत्री राकेश देवलाल, महामंडलेश्वर स्वामी विरेंद्रानंद, सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल, गंगोलीहाट नगर पालिकाध्यक्ष जयश्री पाठक, दुग्धसंघ अध्यक्ष विनोद भट्ट, रघुवर बिष्ट चंपावत भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, नगर पालिका अध्यक्ष चंपावत विजय वर्मा, प्रकाश तिवारी, गोविंद सामंत, भाजयुमो प्रदेश मंत्री रोहित ओझा, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष प्रमिला बोहरा, मीनू बिष्ट, बीएल जोशी, दिवाकर जोशी, योगेश चंद, दर्जा राज्यमंत्री शिवराज बिष्ट, गणेश भंडारी, आदित्य कोठारी, कमल पुनेड़ा, दिनेश कापड़ी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed