{"_id":"6112be0a8ebc3ef39f042fae","slug":"jam-in-ganai-gangoli-pithoragarh-news-hld434139142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणाई गंगोली में जाम लगा एक घंटे तक फसी रही विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणाई गंगोली में जाम लगा एक घंटे तक फसी रही विधायक
विज्ञापन
गणाई गंगोली में लगे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। कस्बे में रोज लग रहे जाम से लोग परेशान हैं। मंगलवार को लगे जाम में स्थानीय विधायक मीना गंगोला भी एक घंटे तक फंसी रहीं। लोगों ने रोज लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
क्षेत्र में पार्किंग न होने से लोग अपने वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क करते हैं। इस कारण जाम लग रहा है। मंगलवार को गोनियागाड़, गणाई गंगोली में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक जाम लगा रहा।
जाम में सैकड़ों वाहनों के साथ ही मीना गंगोला का वाहन भी फंसा रहा। जाम खुलते ही लोगों ने विधायक मीना को ज्ञापन देकर बाइपास सड़क और पार्किंग के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विधायक ने शासन को प्रस्ताव भेजकर समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजेंद्र उपाध्याय, हरीश मेहता, गोविंद पंत, हेमंत बोरा, दीपक सिंह, श्याम सिंह, रमेश सिंह, संजय सिंह आदि रहे।
पंडा में व्यापारियों के ट्रक खड़े होने से लग रहा जाम
पिथौरागढ़। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र पंडा में भी जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जिले बड़े व्यापारियों के सामान से भरे ट्रक सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं। इस कारण आए दिन जाम लग रहा है।
इस कारण सुबह-शाम कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क किनारे ट्रक या अन्य वाहनों को खड़े करने वाले व्यापारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।