फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jam in Ganai Gangoli

गणाईगंगोली में जाम से बचना बेहद मुश्किल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Jam in Ganai Gangoli
गणाईगंगोली के मुख्य चौराहे पर जाम के कारण फंसे वाहन। - फोटो : PITHORAGARH
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली मुख्य चौराहे पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। यहां पर लग रहे जाम से स्थानीय लोगों और व्यापारियों के साथ ही मुसाफिरों को भी परेशानी होती है। जाम लगने के कारण सामान से लदे वाहनों को चौराहे से 500 मीटर या एक किलोमीटर तक आगे या पीछे जाना पड़ता है। तब जाकर वाहन पास हो जाते हैं। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था के लिए चौराहे पर एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगानी चाहिए। उन्होंने विधायक मीना गंगोला से बाईपास सड़क बनाने की अपील की है।
विज्ञापन

जाम से निजात दिलाने के लिए तहसील और पुलिस प्रशासन से संपर्क किया गया है। दो सिपाहियों की ड्यूटी लगातार मुख्य चौराहे पर लगाने की अपील की गई है। उम्मीद है समाधान निकल जाएगा। - राजेंद्र उपाध्याय, व्यापार संघ अध्यक्ष, गणाईगंगोली।
विज्ञापन

मुख्य चौराहे पर जाम लगने से मुनस्यारी, धारचूला, थल, नाचनी से हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों की कई बार ट्रेन छूट जाती है। समय पर न पहुंच पाने के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। - हरीश मेहता, व्यापारी, गणाईगंगोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणाईगंगोली के मुख्य चौराहे गोनियागाड़ में लग रहे जाम से छुटकारे के लिए दो सिपाहियों की ड्यूटी रोज मुख्य बाजार में लगनी चाहिए। जिससे यातायात सुचारु हो सके। - राजकमल मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता, सिमाली।

लंबे समय से लोग यहां पर यातायात व्यवस्था सुचारु करने की मांग कर रहे हैं। तहसील और पुलिस प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए जिससे लोगों को राहत मिल सके। - जितेंद्र सिंह, गोनियागाड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed