{"_id":"5382cc07de2f16a315b9e3d9dc6370e1","slug":"jakpuran-region-is-divided-in-two-months-gas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखपुरान क्षेत्र में दो माह से नहीं बंटी गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखपुरान क्षेत्र में दो माह से नहीं बंटी गैस
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखपुरान क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में रसोईगैस के लिए हाहाकार मच गया है। दो माह से रसोईगैस का वितरण न होने से उपभोक्ता खासे परेशान हैं। कई उपभोक्ता तो ऐसे हैं जिनको आनलाइन बुकिंग किए हुए ढाई महीने से अधिक हो गया है। उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसी के अधिकारियों से बार बार आग्रह किया जा रहा है लेकिन हमेशा झूठा आश्वासन मिल रहा है।
विज्ञापन
जाखपुरान क्षेत्र के जाख, पुरान, बुंगा, मेलडुंगरी, रावलगांव, बालाकोट, थरकोट, मासू, चमाली समेत अन्य गांवों में लोग ईंधन के लिए लकड़ी का उपयोग करने को मजबूर हैं। सैकड़ों परिवार गंभीर संकट की स्थिति में आ गए हैं। लोगों ने बताया कि पहली बार रसोईगैस की ऐसी किल्लत झेलनी पड़ी है। जाखपुरान के समाजसेवी शिव सिंह सुगड़ा का कहना है कि तीन दिन के भीतर रसोईगैस की सप्लाई नहीं हुई तो पूरे इलाके के लोग खाली गैस सिलेंडर लेकर जिला मुख्यालय पहुंच जाएंगे। इधर, जिला मुख्यालय में भी किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। यहां पर खपत के हिसाब से रसोईगैस के सिलेंडर नहीं आ पा रहे हैं। प्लांट से ही यह समस्या बनी हुई है। गैस एजेंसी के प्रबंधक डीके जोशी का कहना है कि समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन