{"_id":"679d14ace9e7187a5901f8e1","slug":"jai-mahakali-won-the-tournament-by-defeating-jcc-jauljibi-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-123363-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जय महाकाली ने जेसीसी जौलजीबी को हराकर जीता टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जय महाकाली ने जेसीसी जौलजीबी को हराकर जीता टूर्नामेंट
Fri, 31 Jan 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़) । ज्वालेश्वर क्रिकेट क्लब जौलजीबी की ओर से आयोजित शहीद योगेश सिंह बिष्ट सेवन-ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जय महाकाली ने जेसीसी की टीम को 18 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जय महाकाली ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेसीसी की टीम 83 रन पर ढेर हो गई।
मैन आफ द मैच हिमांशु जिमवाल और मैन आफ द सीरीज हरीश जोशी रहे। विजेता टीम के कप्तान कमलेश अन्ना ने ट्रॉफी शहीद के पिता विक्रम सिंह बिष्ट को भेंट स्वरूप प्रदान की। जेसीसी टीम के अध्यक्ष कमलेश जोशी ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर आभार जताया। यहां मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गगन सिंह रजवार, विशिष्ट अतिथि जानकी बुरफाल, कोतवाल संजीव कुमार, मनोज कुमार, कमान सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, मनोहर सिंह भाकुनी समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे।