फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ja Gaura Ja Sauras, Agil years again came Cheli Bhetne...

जा गौरा जा सौरास अघिल साल फिर चेली भेट्ने आए...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ja Gaura Ja Sauras, Agil years again came Cheli Bhetne...
डीडीहाट के भनड़ा गांव में शिव झांकी निकालने को तैयार कलाकार। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। बलतिर गांव के नागीमल मंदिर में लोक पर्व सातूं-आठूं धूमधाम से मनाया गया। हर साल हर नए घर से छह परिवार की महिलाएं गौरा और महेश्वर को नागीमल मंदिर में पहुंचाकर विदा करती हैं।
विज्ञापन

गांव की कमला देवी, ममता भैसोड़ा, भावना भैसोड़ा, गीता देवी, नेहा आर्या, भावना आर्या ने बृहस्पतिवार को गौरा, महेश्वर की प्रतिमा को सिर पर रखकर ढोल नगाड़ों के साथ नागीमल मंदिर पहुंचाया। यहां महिलाओं ने जा गौरा जा सौरास अघिल साल फिर चेली भेट्ने आए... गीत गाकर उन्हें अगले साल फिर आने का निमंत्रण देकर विदा किया। इसके बाद मंदिर परिसर में मेला लगा।
विज्ञापन

महिलाओं की चांचरी में गोदावरी देवी, गोविंदी भैसोड़ा, लीला नेवे, दीक्षा, बसंती देवी, सोनू नेवे, नंदी देवी, हेमा देवी, कविता भैसोड़ा, हंसा भैसोड़ा, शांति भैसोड़ा, नीमा भैसोड़ा, गंगा चुफाल, शशिकला भैसोड़ा, दुर्गा भैसोड़ा ने गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीन घंटे की चांचरी में देणा होया गौरा महेशा, छन छन वेंऐ छन, भोले ज्युं तेरा वेंऐ छन, सेरा खेतुं में पिनालू लगा दे, मेर झुमका रे गे बक्स में, यो बाटा कां जान्या होला सुरा सुरा देवी का मंदिर, को घूरा हुनेला मासी का फूल के छपेली, न्योली गीतों की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों में तेन सिंह चुफाल, जगत सिंह भैसोड़ा, कौशल भैसोड़ा, कैलाश आर्या, महिराज सिंह भैसोड़ा, ऋतुराज सेमटी, दीपक हर्ष, मनोज भैसोड़ा, हयात सिंह भैसोड़ा, सुरेंद्र भैसोड़ा, राम सिंह भैसोड़ा, प्रहलाद भैसोड़ा, प्रभुनारायण भैसोड़ा ने डांडिया नृत्य के साथ ठुल खेल लगा जिसमें चड़कणि भड़कनि गीत से देवता अवतरित हुए और लोगों को आशीष दिया। अंत में मंदिर में चढ़ाए गए फलों को चादर पर रखकर फटकाए गया जिसे मंदिर के प्रसाद के रूप में लपकने के लिए महिलाओं और पुरुषों में होड़ मची रही। मंदिर के पुजारी कवींद्र नेवे ने मंदिर में पूजा की।
भनड़ा गांव में धूमधाम से मनाया गया आठूं पवर्
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भनड़ा गांव में आठूं पर्व धूमधाम से मनाया गया। सात दिनों तक चले इस लोक पर्व में महिला और पुरुषों की टीमों ने देर रात तक झोड़ा-चांचरी प्रस्तुत की। बुधवार देर रात तक चले इस कार्यक्रम में भनड़ा गांव के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तु किए।

शिव झांकी को ग्रामीणों ने खूब सराहा। आठूं महोत्सव कमेटी के पदाधिकारियों ने सात दिनों तक पर्व में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल, पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित भंडारी, संजय पंत, प्रकाश बोरा, दान सिंह कन्याल, भनड़ा के प्रधान हरीश कन्याल, दीपू कन्याल, गजेंद्र कन्याल, गणेश कन्याल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed