{"_id":"64b589cc12e464fc1109db48","slug":"iti-made-of-2-crore-63-lakh-became-showpiece-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-1980-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दो करोड़ 63 लाख से बना आईटीआई बना शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दो करोड़ 63 लाख से बना आईटीआई बना शोपीस
Tue, 18 Jul 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
गणाई गंगोली के बनकोट में बना आईटीआई का भवन। संवाद
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। दो करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से बना बनकोट आईटीआई भवन शोपीस बना है। बनकोट आईटीआई के नाम से पिथौरागढ़ में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। वर्ष 2018 तक कक्षाओं का संचालन किराए के भवन में चल रहा था।
गणाई गंगोली के बनकोट में वर्ष 2014 में आईटीआई का शुभारंभ तत्कालीन विधायक नारायण नाम आर्य ने किया था। यहां वेल्डर, फिटर ट्रेड की शुरुआत की गई। वर्ष 2018 तक कक्षाओं का संचालन किराए के कमरे में हुआ। आईटीआई खुलने के बाद क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगार मिलने की उम्मीद थी। इसके बाद उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम ने दो करोड़ 63 लाख की लागत से भवन बनाया। अब क्षेत्र के युवा बनकोट आईटीआई के नाम से पिथौरागढ़ आईटीआई में पढ़ाई कर रहे हैं।
बोले लोग
आईटीआई बनकोट में ही संचालित होता तो यहां के गरीब बच्चों को शिक्षा मिल पाती। बनकोट के नाम से पिथौरागढ़ में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं जो क्षेत्र के युवाओं के साथ धोखा है।
विज्ञापन
रोहित सिंह, बनकोटी।
कोट
क्षेत्र की जनता और युवाओं को साथ लेकर आईटीआई भवन में कक्षाओं के संचालन के लिए आंदोलन किया जाएगा। करोड़ों रुपये खर्च कर भवन बनाया गया है, लेकिन संचालन नहीं हो रहा है।
- तारा बनकोटी, ग्राम प्रधान बनकोट।
कोट
करोड़ों की लागत से आईटीआई का भवन बनाने के बावजूद लंबे समय से भवन में ताला लगा है। जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
सूरज बनकोटी, ग्राम प्रधान पलतोड़ी।
-- -- -