{"_id":"6a3ac42c5af8645bc9087e71","slug":"itbp-team-wins-tug-of-war-competition-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-143385-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आईटीबीपी की टीम ने जीती रस्साकसी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आईटीबीपी की टीम ने जीती रस्साकसी प्रतियोगिता
Tue, 23 Jun 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर उच्च हिमालयी गांव गुंजी में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
मंगलवार को मुख्य अतिथि उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. डीके सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेलों का शुभारंभ कराया। खेलों में आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस और ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस और वॉलीबाल में आईटीबीपी की टीम विजेता रही। आईटीबीपी की महिला जवान और गुंजी की महिलाओं ने रस्साकसी में दम दिखाया। दोनों ही टीम ने काफी जोर लगाया। आईटीबीपी की टीम विजेता रही।
जवानों की रस्साकसी में पुलिस, एसएसबी की संयुक्त टीम को आईटीबीपी ने पराजित किया। प्रतियोगिताओं में विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल दिए गए। यहां ग्राम प्रधान पूर्व आईजी विमला गुंज्याल, सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल समेत आईटीबीपी, एसएसबी के अधिकारी और जवान मौजूद थे।