फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ITBP jawans from Pithoragarh brought to Rilkot

सेना के हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ पहुंचे रिलकोट चौकी में फंसे आईटीबीपी जवान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
ITBP jawans from Pithoragarh brought to Rilkot
रिलकोट से आईटीबीपी के जवानों को लेकर मुनस्यारी पहुंचा सेना का हेलीकॉप्टर। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
रिलकोट चेक पोस्ट में फंसे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के आठ जवानों को 16वें दिन वायु सेना के हेलीकॉप्टर से पहले मुनस्यारी लाया गया। बाद में सभी जवानों को 14वीं बटालियन पिथौरागढ़ पहुंचाया गया। भारी बर्फबारी के कारण रास्ता बंद होने से ये जवान रिलकोट चौकी से नीचे की ओर नहीं लौट पा रहे थे।
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस बार भारी हिमपात हुआ है। 12 एवं 13 दिसंबर को हिमपात से मार्ग बंद होने के कारण रिलकोट और बोगडियार चौकियों में तैनात जवान निचली चौकियों में शिफ्ट होने के दौरान फंस गए थे। बोगडियार चौकी के जवान स्वयं मार्ग खोलकर 36 किमी दूर मुनस्यारी लौट आए थे, जबकि रिलकोट चौकी में आठ जवानों के साथ ही सामान ढोने के लिए गए सात पोर्टर भी फंसे थे। ये सभी पोर्टर बृहस्पतिवार को जोखिम उठाकर कई फीट बर्फ पर पैदल चलकर मुनस्यारी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

आठ जवान सामान सहित चौकी में ही हेलीकॉप्टर के इंतजार में थे। इन जवानों ने चौकी के समीप ही बर्फ को काटकर अस्थायी हेलीपैड बनाया था। सोमवार को मौसम अनुकूल होने पर सेना का हेलीकॉप्टर रिलकोट पहुंचा। वहां से पहले तीन चक्कर में हेलीकॉप्टर चौकी से जवानों और उनके सामान को लाया। बाद में सभी जवानों को मुनस्यारी से नैनीसैनी हवाई पट्टी लाया गया। 14वीं बटालियन जाजरदेवल के सेनानी अशोक कुमार ने बताया कि सभी आठ जवान यहां पहुंच गए हैं और स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed