{"_id":"63f7a41598a6770260021ca4","slug":"itbp-jawan-accident-death-pithoragarh-news-c-8-1-63027-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आईटीबीपी के हवलदार की स्कूटी से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आईटीबीपी के हवलदार की स्कूटी से गिरकर मौत
Thu, 23 Feb 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर के पौंण निवासी आईटीबीपी के हवलदार कविंद्र वल्दिया (38) पुत्र मोहन वल्दिया की स्कूटी से गिरकर मौत हो गई। उनका सैन्य सम्मान के साथ रामेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से परिजन सदमे में हैं। शोक में गांव में होने वाली जागर को भी स्थगित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बुधवार शाम लगभग सात बजे कविंद्र बाजार से किसी की स्कूटी में लिफ्ट लेकर दौला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती स्कूटी से सड़क पर गिर गए। परिजन उन्हें घायल अवस्था में टैक्सी से घर ले गए। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
कविंद्र 19वीं बटालियन आईटीबीपी में हिमाचल में तैनात थे और एक माह के अवकाश पर घर आए थे। शुक्रवार को उन्हें लौटना था। उनकी पत्नी बड़ी बहन के साथ दौला में रहती है। कविंद्र माता-पिता और बड़े भाई विजय, भाभी चंद्रा से मिलने पौंण आया था। परिवार में पत्नी, दो छोटे बच्चे हैं। उनके निधन से पौंण गांव में शोक की लहर है। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि जवान की पार्थिव देह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दी गई।