फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   It is essential to incorporate science into one's personal life

Pithoragarh News: विज्ञान को निजी जीवन में अपनाना जरूरी

Wed, 09 Sep 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 09 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
It is essential to incorporate science into one's personal life
पिथौरागढ़। केएनयू जीआईसी में भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया। नादभेद गंधर्वालय के विद्यार्थियों ने पढ़ना लिखना सीखो, चल चल चल रे साथी सहित विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। राजीव जोशी ने शिक्षा में विज्ञान और जीवन में उसके विपरीत प्रभावों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

कमलेश उप्रेती ने कहा कि अधिकतर लोग वैज्ञानिक दृष्टिकोण नहीं अपनाते हैं। हम सभी को जीवन में विज्ञान को शामिल करने की जरूरत है। इस दौरान समिति की जिला इकाई का गठन किया गया। राजीव जोशी को अध्यक्ष, विक्रम नेगी को सचिव, कमलेश उप्रेती और जया पांडे को उपाध्यक्ष, निर्मला पाठक को समता संयोजक चुना गया। भावना पांडे, रवि कुमार, दीपा खाती, विनोद उप्रेती, दिलीप कुमार को कार्यकारी सदस्य का दायित्व मिला। वहीं महेश पुनेठा, चिंतामणि जोशी, दिनेश भट्ट, रमेश जोशी को संरक्षक नामित किया। यहां निर्मला पाठक, प्रो.विजया रानी ढौंढियाल, बासु पांडे, भगवती गुसाईं, कृष्णा रावत, चंद्र सिंह चिराल, ऐतराम दताल, लवकुश कुमार, गिरजा शंकर पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed