फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Investigation of Stone Crusher in Pithauragarh

गैर आाबाद गांव को आबाद दिखाकर बिजली पहुंचाने के मामले में एसडीएम ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Investigation of Stone Crusher in Pithauragarh
पिथौरागढ़। एक प्रभावी व्यक्ति के स्टोन क्रशर को लाभ पहुंचाने के लिए गैर आबाद गांव को आबाद गांव दिखाकर पंडित दीन दयाल योजना के तहत थ्री फेस लाइन पहुंचाने के मामले में एसडीएम ने जांच पूरी कर डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। डीएम जांच रिपोर्ट में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

पतलदेव निवासी बहादुर सिंह बसेड़ा ने डीएम कार्यालय में पत्र देकर शिकायत की थी उनकी नाप जमीन पर बिना अनुमति के विद्युत पोल लगाए गए हैं। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं और एसडीएम को साथ लेकर इसका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि एक प्रभावी व्यक्ति के स्टोन क्रशर को लाभ पहुंचाने के लिए वहां से कुछ दूरी पर टू-फेस विद्युत लाइन होने के बाद थ्री फेस लाइन पहुंचा दी गई है। विद्युत लाइन पहुंचाने के लिए वन अधिनियम की धज्जियां उड़ाई गई हैं, साथ ही बिजली पोल लगाने के लिए ग्रामीणों से अनापत्ति भी नहीं ली गई है। पतलदेव में पहले से टू-फेस लाइन होने के बावजूद पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत विद्युत लाइन पहुंचाई गई है। जिन ग्रामीणों की नाप भूमि पर पोल गाड़े गए हैं उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया गया है। डीएम ने कई बिंदुओं पर गड़बड़ी मिलने के बाद एसडीएम को पूरे मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम नंदन कुमार ने जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। डीएम डॉ. आशीष चौहान का कहना है कि मतगणना की व्यस्तता के कारण रिपोर्ट का अवलोकन नहीं कर पाए हैं। जांच रिपोर्ट में मिले तथ्यों के आधार पर यूपीसीएल पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

22 फरवरी के अंक में छपी थी खबर
पिथौरागढ़। अमर उजाला ने 22 फरवरी के अंक में गैर आबाद गांव को आबाद गांव दिखाकर पहुंचा दी थ्री फेस लाइन शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डीएम और एसडीएम ने पतलदेव का निरीक्षण किया तो कई खामियां मिली थीं। इसके बाद डीएम ने एसडीएम को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed