फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Internet service disrupted in Co-operative Bank Nachni for two months, operations halted

Pithoragarh News: सहकारी बैंक नाचनी में दो महीने से इंटरनेट सेवा बाधित, कामकाज ठप

Fri, 30 May 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Internet service disrupted in Co-operative Bank Nachni for two months, operations halted
नाचनी(पिथौरागढ़)। जिला सहकारी बैंक की शाखा में दो महीने से इंटरनेट सेवा बाधित होने से कामकाज पूरी तरह ठप है। उपभोक्ताओं को न तो अपनी जमा पूंजी मिल रही है और वे खातों में धन भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। हर रोज बैंक पहुंचने के बाद उपभोक्ता निराश होकर घर लौटने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

नाचनी में जिला सहकारी बैंक की शाखा में इंटरनेट सेवा ठप रहने से क्षेत्र के आठ हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान हैं। हर रोज नामिक, समकोट, कोटा, पंद्रहपाल, होकरा सहित अन्य स्थानों से उपभोक्ता लेनदेन के लिए टैक्सी का किराया चुकाकर 50 किमी दूर नाचनी पहुंच रहे हैं। इंटरनेट सेवा का साथ न मिलने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। इन दिनों विवाह का सीजन है। क्षेत्र के कई लोग अपने पुत्र-पुत्रियों के विवाह की तैयारियों में जुटे हैं। विवाह के लिए बैंक में रखा धन भी उपभोक्ताओं को मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में वे कर्ज लेने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

वहीं उपभोक्ता अपने खातों में धन जमा भी नहीं कर पा रहे हैं। लंबे समय से इंटरनेट सेवा ठीक न होने से उपभोक्ताओं में खासा आक्रोश है। उन्होंने जल्द इंटरनेट सेवा ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं शाखा प्रबंधक रोहित वर्मा ने कहा उच्चाधिकारियों को समस्या बताई गई है। अब तक तकनीशियन नहीं पहुंचे हैं। उम्मीद है जल्द तकनीशियन पहुंचेंगे और दिक्कत दूर होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed