फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Instrumental Presentation in Public Art Seminar

लोक कला सेमिनार में वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति दी

Fri, 08 Mar 2019 10:48 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 08 Mar 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Instrumental Presentation in Public Art Seminar
पिथौरागढ़ में लोक कला सेमीनार में कार्यक्रम प्रस्तुत करते भाव राग ताल के कलकार। - फोटो : पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ के किले में लोक कलाओं पर आधारित दो दिवसीय सेमिनार का आगाज हो गया है। भाव राग ताल अकादमी पिथौरागढ़ संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के सहयोग से सेमिनार का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन


भरत लोक रंगोत्सव नाम से शुरू हुए सेमिनार में उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों से आए लोक कला के फनकारों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में ढोल, नगाड़ा वादन के साथ ही विभिन्न लोक वाद्यों की प्रस्तुति दी गई। लोक कलाकारों ने विशुद्ध लोक संगीत और लोक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। लोक कला की जानकार लक्ष्मी रावत, वशुंधरा नेगी, मनोज ईस्टवाल, रतन असवाल, डॉ. दीपक मेहता, डॉ. ललित पंत, एमपी डोबाल, ललित सिंह पोखरिया, नंद लाल भारती ने लोक वाद्य और लोक गायन शैली की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। कहा कि लोक कला के संरक्षण के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। लोक कला के प्रचार-प्रसार से ही यह विधा जीवित रहेगी।
विज्ञापन


सेमिनार में उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से लोक कला के विशेषज्ञ प्रतिभाग कर रहे हैं। सेमिनार में बड़ी संख्या में लोक कला के रसिक मौजूद थे। सेमिनार के समापन पर शनिवार को गढ़वाल के लोक नृत्य रम्माण और सोरघाटी (पिथौरागढ़) के मुखौटा नृत्य हिलजात्रा की प्रस्तुति दी जाएगी। शिवानी विश्वकर्मा लोक कला पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed