{"_id":"67e193d1a856285cc10a9d90","slug":"instructions-to-keep-a-close-watch-on-cannabis-cultivation-and-drugs-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-125565-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भांग की खेती और ड्रग्स पर पैनी नजर रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भांग की खेती और ड्रग्स पर पैनी नजर रखने के निर्देश
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में नार्को समन्वय केंद्र की समीक्षा बैठक में मौजूद डीएम, एसपी और अन्य अधिकारी। स्रोत
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में नार्को समन्वय केंद्र की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जनपद को नशामुक्त करने के लिए भांग की खेती एवं ड्रग्स पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
बैठक में एसपी रेखा यादव ने जिलाधिकारी को बताया की नशे का गठजोड़ चल रहा है जिसकी छोटी-छोटी जगहों पर आपूर्ति की जा रही है। इसे रोकने के लिए पुलिस तत्परता से कार्य कर रही है। डीएम ने चिंता जताते हुए कहा कि भूमि पर खेती न किए जाने के कारण भांग की खेती को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने एसडीएम सदर आशुतोष सिंह को निर्देशित किया कि वह ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित कर कार्रवाई करें।
डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी विद्यालय में नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाने, बच्चों की लगातार देखरेख एवं समय-समय पर काउंसलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को प्रतिबंधित दवाइयों की सूची बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रकार की दवाइयां नेपाल सीमा से भी जनपद में न पहुंच पाए।
विज्ञापन
डीएम ने आरटीओ को टैक्सियों के माध्यम से नशीले पदार्थ की आपूर्ति रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहां मुख्य शिक्षाधिकारी हरक राम कोहली, आईटीबीपी, एसएसबी, समाज कल्याण, आबकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी रहे।