फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Instructions for repair of drinking water scheme

पेयजल योजना की मरम्मत करने के निर्देश

Fri, 13 Apr 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Fri, 13 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Instructions for repair of drinking water scheme
मुनस्यारी के जिमीघाट में सड़क का निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

धापा-मिलम निर्माणाधीन मार्ग के मलबे से पेयजल लाइन ध्वस्त होने और आवासीय भवनों को खतरे की शिकायत पर एसडीएम ने शुक्रवार को मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल लाइन की मरम्मत करने के साथ ही सड़क निर्माण के दौरान ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन


पिछले दिनों जिमीघाट क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी से मुलाकात कर सड़क निर्माण के लिए किए जा रहे विस्फोटों के कारण पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने के साथ ही आवासीय मकानों के लिए खतरा उत्पन्न होने का मामला उठाया था। कहा था कि सड़क के मलबे से गांव के लोगों के खेत चौपट गए हैं।
विज्ञापन


इस पर शुक्रवार को एसडीएम ने बीआरओ और सड़क का निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। सड़क का निर्माण कर रही एबीसीआई कंपनी के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत करने के निर्देश दिए। चट्टान तोड़ने के लिए विस्फोटकों का प्रयोग न करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान बीआरओ के कमान अधिकारी आरके शर्मा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed