फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inspection of PHC Jhulaghat

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झूलाघाट का होगा उच्चीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Inspection of PHC Jhulaghat
झूलाघाट में स्वास्थ्य अपर सचिव अमरदीप कौर को समस्याएं बताते स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जल्दी उच्चीकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग की अपर सचिव ने सीएमओ के साथ अस्पताल और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर भूमि के संबंध में बातचीत की। इस प्राथमिक केंद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से भारत के साथ ही नेपाल के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

झूलाघाट, मजिरकांडा, अमतड़ी सहित सीमावर्ती गांवों की 15 हजार से अधिक की आबादी के अलावा नेपाल के लोग भी झूलाघाट अस्पताल पर ही निर्भर हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होने के चलते इस अस्पताल में सुविधाएं सीमित हैं इसे देखते हुए लोग अस्पताल का उच्चीकरण कर सीएचसी बनाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव शासन और विभाग को भेजा गया था।
विज्ञापन

सोमवार को झूलाघाट पहुंचीं अपर सचिव अमरदीप कौर ने सीएमओ एचएस ह्यांकी के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए भूमि के संबंध में भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि अस्पताल के उच्चीकरण से पहले जमीन का चयन किया जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भूमि की उपलब्धता के लिए ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से बातचीत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने रियांसी स्वास्थ्य उप केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस उपकेंद्र के निरीक्षण का भी प्रस्ताव है। इस दौरान डॉ. सचिन प्रकाश, डॉ. प्रकाश पंगरिया, फार्मासिस्ट हरीश सिंह रावत, सुरेंद्र चौहान, प्रमोद भट्ट मौजूद थे। इससे पहले रविवार को अपर स्वास्थ्य सचिव ने जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और बेस अस्पताल का भी निरीक्षण किया। बाद में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत की।

रैपिड एंटीजन टेस्ट और स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया
झूलाघाट। अपर स्वास्थ्य सचिव ने बड़ालू और झूलाघाट में कोरोना की रोकथाम के लिए चल रहे रैपिड एंटीजन टेस्ट का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल भवन, लैब आदि को भी देखा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में स्वच्छक न होने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने सीएमओ से स्वच्छक की तैनाती के लिए कहा। सीएमओ डॉ.ह्यांकी ने कहा कि स्वच्छक की तैनाती के लिए शासन को मांग भेजी है। लोगों ने अमतड़ी और डौड़ा के बीच स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed