फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inpection by Judge in Dharchula

दिव्यांगों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Inpection by Judge in Dharchula
धारचूला के राजी जनजाति गांव के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से बात करते जिला जज। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/धारचूला। जिला जज डॉ. जीके शर्मा ने गाणागांव पहुंचकर राजी जनजाति का रहन सहन देखा। उनकी समस्याओं को सुना। जिला जज ने गांव में पाया कि ग्रामीणों को शौच के लिए जंगल जाना पड़ता है। इससे खुले में शौच से मुक्ति (ओडीएफ) संबंधी सरकारी दावों की पोल खुल गई।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला जज डॉ. जीके शर्मा ने सभी न्यायिक अधिकारियों, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ज्योत्सना जोशी, नायब तहसीलदार धारचूला, राजस्व उपनिरीक्षक के साथ गाणागांव का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला जज ने समस्त निवासियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने बताया कि उनके श्रमिक कार्ड नहीं बन सके हैं। मनरेगा के लिए जॉब कार्ड बने है लेकिन मनरेगा में कार्य नहीं मिलता। कोई चिकित्सक या प्रशासनिक अधिकारी उनके गांव कभी नहीं आए। गांव में स्कूल भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएल कोर्ड धारकों को पर्याप्त मात्रा में राशन नहीं मिल पाता। वे रोजाना घास, लकड़ी बेचकर भोजन जुटाते हैं। इसके बाद जिला जज ने पूरे गांव के हर घर का निरीक्षण किया। इसमें पाया गया कि वहां बने शौचालय का प्रयोग नहीं हो रहा था। शौच के लिए ग्रामीणों को जंगलों में जाना पड़ता है।
जज ने उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीजेएम कपिल कुमार त्यागी, सिविल जज (जूडि) गंगोलीहाट सचिन कुमार, सिविल जज (जूडि) धारचूला प्रतीक कपिल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के त्रिभुवन जोशी, ललित मोहन चंद्र विपिन सिंह थापा, पीएलवी गोविंद सिंह बौनाल आदि रहे।
जिला जज ने किया पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण
बनबसा (चंपावत)। सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उदयप्रताप सिंह ने रीड्स संस्था के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुनर्वास केंद्र का रखरखाव का गंभीरता से निरीक्षण कर संचालकों से संबंधित जानकारी भी ली।
उन्होंने केंद्र में रह रहे बच्चों से वार्ता कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछा। संस्था के कोषाध्यक्ष जनक चंद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव को बताया कि संस्था को पिछले चार वर्षों से वित्तीय अनुदान नहीं मिला है।
इससे पुनर्वास केंद्र के संचालन में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रकाश चंद्र, मीरा रावत, संस्था की सरोज चंद, भावना चंद, विनीता रजवार, तारा बिष्ट, स्थानीय पीएलवी पूजा शर्मा, बबीता पुनेठा, पूजा शर्मा आदि थे।

दिव्यांगों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
मुवानी (पिथौरागढ़)। पीएलवी सोबन सिंह कार्की ने दिगरा, मुवानी, सैना, पालड़ी गांवों में घर-घर जाकर दिव्यांग लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने घर-घर जाकर अभियान के तहत दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। पेंशन एवं कानूनी सुविधाओं की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed