फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Innerline in Dharchula

नोटिफाइड एरिया जौलजीबी करने की मांग ने पकड़ा जोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Innerline in Dharchula
धारचूला (पिथौरागढ़)। नोटीफाइड लाइन को छियालेख से जौलजीबी करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। धारचूला के विभिन्न संगठनों ने इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

एसडीएम के माध्यम से भेजे गए पत्र में सीमांत के संगठनों ने लिखा है कि भारत-नेपाल एवं तिब्बत की त्रिकोणीय सीमा को देखते हुए भारत सरकार ने उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले के चीन सीमा से लगे धारचूला क्षेत्र को नोटीफाइड क्षेत्र घोषित किया था। इसके तहत कोई भी बाहर का व्यक्ति केवल वैध परमिट के आधार पर ही धारचूला में प्रवेश कर सकता था।
विज्ञापन

पत्र में कहा है कि 1990 के दौरान तमाम तरह की गतिविधियां बढ़ने पर सीमांत के लोगों ने आंदोलन किया था। तब अवैध रूप से रह रहे कई संदिग्ध लोगों को क्षेत्र से बाहर भी किया गया था। बाद में असंवैधानिक तरीके से तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने नोटीफाइड क्षेत्र को जौलजीबी से हटाकर 80 किमी दूर छियालेख कर दिया था। नोटीफाइड एरिया जौलजीबी से छियालेख करने के बाद बाहरी लोगों की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इससे सीमांत के लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि भारत-चीन युद्ध 1962 में सीमांत के लोगों ने पीठ पर सैन्य साजो सामान ढोकर सेना को सहयोग दिया था। इसके बावजूद नोटीफाइड एरिया को फिर से जौलजीबी करने की सीमांत के लोगों की मांग को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। पत्र भेजने वालों में रं कल्याण संस्था, अणवाल समुदाय के पदाधिकारियों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed