{"_id":"6830afc16f37230603039785","slug":"information-on-modern-farming-given-to-farmers-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-128156-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
Fri, 23 May 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 23 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। बासुकीनाग कृषक उत्पादन संगठन नायल गंगोलीहाट की ओर से झलतोला में ग्राम स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को आधुनिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। संगठन के सीईओ मोहन जोशी ने बताया कि विकासखंड के किसानों को बीज, खाद, दवा देकर कृषि उत्पादन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों को अनुदान पर पावर ट्रिलर एवं अन्य कृषि यंत्र भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नाबार्ड से वित्त पोषित आईएफएफडीसी के तकनीकी सहयोग एवं कृषि विभाग के मार्गदर्शन में संगठन का गठन किया गया है जो क्षेत्र के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ है। अध्यक्ष दीपक महरा ने किसानों को तकनीकी सुविधा लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन