फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Information about schemes given to people in multipurpose camp

Pithoragarh News: बहुउद्देशीय शिविर में लोगों को दी योजनाओं की जानकारी

Sun, 11 May 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 May 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Information about schemes given to people in multipurpose camp
बहुउद्देश्यीय ​शिविर में उप​स्थित न्यायमूर्ति। संवादफोटो : 11पीटीएच 14पी-बहुउद्देश्यीय ​शिविर म
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मूनाकोट ब्लॉक के झौलखेत मैदान में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ न्यायमूर्ति कार्यपालक अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति आलोक माहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने शिविर को आमजनता के लिए लाभदायक और दूरगामी परिणाम देने वाला बताया। कहा कि कोई भी व्यक्ति न्याय पाने से वंचित न रह सके इसके लिए बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से घर-घर तक कानूनी जानकारी पहुंचाई जा रही है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव नैनीताल प्रदीप कुमार मणि ने आम जनता को ऐसे शिविरों में प्रतिभाग कर जनपद के विभिन्न विभागों से दी जाने वाली सुविधाओं व योजनाओं के लाभ लेने को कहा।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव मंजू देवी ने दी मैत्रीपूर्ण विधिक अधिकार की जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक अधिकार योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पत्र दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाॅल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी
शिविर में सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा योजना, महा लक्ष्मी किट योजना, बालिका सुरक्षा, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, कन्या भ्रूण हत्या, आधार कार्ड बनाने सहित अनेक जानकारियां दी गई।

ये रहे मौजूद
शिविर में जिला जज शंकर राज, अपर जिला जज गीता चौहान, जिला अधिकारी, विनोद गिरी गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिह, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन आरती सरोहा, सिविल जज पूनम टोडी, सिविल जज डीडीहाट अवंतिका सिंह चौधरी, सिविल जज धारचूला नवीन राणा, सिविल जज गंगोलीहाट रजनीश मोहन, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट सहित जिले के समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed