फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Indian Students in Forein

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के परिजन चिंतित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Indian Students in Forein
धनौड़ा डान बास्को निवासी तन्मय के परिजन यूक्रेन में फोन से बातचीत करते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारत से यूक्रेन में पढ़ने गए छात्र-छात्राओं समेत उनके परिजन भी चिंतित हैं। परिजनों ने भारत सरकार से उनके बच्चों को जल्द सुरक्षित घर पहुंचाने की मांग की है। परिजनों का कहना है यूक्रेन में हालात ठीक नहीं हैं लेकिन उनके बच्चे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

डॉन बॉस्को स्कूल रई धनौड़ा निवासी स्व. दीपक मेहता के पुत्र तन्मय सिंह मेहता यूक्रेन के विनित्सा में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। तन्मय के चाचा विनोद मेहता और दादा लोक सिंह मेहता का कहना है कि तन्मय सिंह मेहता विनित्सा के नेशनल पिपोगा मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहे हैं। वह अभी प्रथम वर्ष के छात्र हैं। हर दो घंटे में उनकी तन्मय से बात हो रही है। वहां स्थिति सामान्य बताई गई है। फिर भी यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसियां एक दिन पूर्व तन्मय को बंकर में ले गईं।
विज्ञापन

लिंक रोड निवासी महेश पांडेय की पुत्री तनुश्री पांडेय यूक्रेन के पश्चिम इवानो फ्रेंकलिन मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। तनुश्री के पिता महेश का कहना है कि उनकी तनुश्री से लगातार बातचीत हो रही है। तनुश्री सुरक्षित स्थान पर हैं। फिर भीवहां की एजेंसियां तनुश्री को वाहन से 600 से 700 किमी दूर स्थित हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट एयरपोर्ट तक पहुंचाने की तैयारी कर रही हैं। वहां से उन्हें भारत लाया जाएगा। परिजनों का कहना है कि उनकी मदद के लिए भारत सरकार और स्थानीय प्रशासन का प्रयास सराहनीय है। इसके लिए उन्होंने स्थानीय प्रशासन का आभार जता परिजनों को सुरक्षित घर पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीसैनी के पवन सिंह महर भी फंसे
पिथौरागढ़। नैनीसैनी निवासी पवन सिंह महर भी यूक्रेन में फंसे हैं। वह अभी यूक्रेन के टस्लेनोग्रेडक्या हॉस्टल आलिकिवा खारकीब में हैं। वह नेशनल मेडिकल कॉलेज खारकीब से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। वह चौथे ईयर के छात्र हैं। पवन के पिता पुष्कर सिंह महर से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
यूक्रेन में फंसे नागरिकों की सूचना 112 नंबर पर दें : डीएम
पिथौरागढ़/चंपावत। पिथौरागढ़ के डीएम डॉ. आशीष चौहान, चंपावत के डीएम विनीत तोमर, एसपी देवेंद्र पींचा ने विभिन्न कार्य, शिक्षा, व्यवसाय के लिए यूक्रेन गए जिले के लोगों की जानकारी आपातकालीन नंबर 112 पर देने के लिए कहा है। उनका कहना है कि यूक्रेन में रहने वाले सीमांत जिलों के नागरिकों का विवरण, उनका नाम, यूक्रेन में पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल, पासपोर्ट नंबर दिया जाना है ताकि उनकी सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय के माध्यम से जरूरी कार्यवाही की जा सके। डीएम ने एसपी समेत सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वह यूक्रेन गए नागरिकों का सूचना विवरण तत्काल डीएम कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

यूक्रेन में फंसे पिथौरागढ़ के छात्र-छात्राओं और काम करने वाले अन्य लोगों की जानकारी एकत्र कर शासन को भेजी जा रही है। तहसील स्तर पर एसडीएम ऐसे लोगों को पता लगा रहे हैं। - एफआर चौहान, एडीएम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed