फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Indian Navy Naval officer became Anuradha

इंडियन नेवी में नेवल ऑफिसर बनीं अनुराधा

Sun, 29 May 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Sun, 29 May 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Indian Navy Naval officer became Anuradha
ऑफिसर बनीं अनुराधा - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ के गांव घरों में बोझ समझी जाने वाली बेटियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं होती हैं। थल के गोलगांव निवासी 23 वर्षीय अनुराधा चंद पुत्री पुष्कर चंद ने इंडियन नेवी में भर्ती होकर यह साबित किया है कि लड़कियां भी कुछ कर सकती हैं। बचपन से ही होनहार अनुराधा चंद का 20 दिसंबर 2015 को इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ। केरल के पैय्यानूर में 22 सप्ताह की ट्रेनिंग पूरी कर एयर ट्रैफिक कंट्रोल में 28 मई को पासआउट हो गई है। अब अनुराधा इंडियन नेवी में नेवल ऑफिसर बन गई हैं।

विज्ञापन


अनुराधा ने प्राथमिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली से प्राप्त की। इसके बाद इंटर तक की पढ़ाई जरनल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) पिथौरागढ़ से की। इंटर उत्तीर्ण करने के बाद अनुराधा ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट से बीटेक किया, जहां कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। अनुराधा की माता बिमला चंद गृहणी हैं। पिता पुष्कर चंद पहले आर्मी में थे।
विज्ञापन


बाद में वह जीआईसी थल में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता पद पर तैनात हुए, जो स्कूल से अप्रैल में रिटायर्ड हुए हैं। अनुराधा के दादा धरम चंद भी सेना में थे। उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान वर्मा में मोर्चा संभाला था। अनुराधा के ताऊ दीवानी चंद भी सेना से रिटायर्ड हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed