{"_id":"5d8bc115372fcfa557e1f6e1b578b00d","slug":"india-nepal-friendship-volleyball-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल मैत्री वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल मैत्री वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़
Updated Fri, 08 Jan 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल मैत्री संबंध को प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से नेपाल के दार्चुला में केशर मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में भारत की 10 टीमों सहित कुल 25 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हल्द्वानी, रामनगर, बैतड़ी, महेंद्रनगर और काठमांडू से खिलाड़ी पहुंचे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष अशोक नबियाल ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान समाज में असाधारण कार्य करने वाले दिवंगत युवाओं डा. विनोद गर्ब्याल, श्याम सिंह कुटियाल, केशर बोरा, विमल बुड़ाथोकी और नेपाल सेना में रहे गोपाल बोरा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उद्घाटन मैच राप्ला बी और नेपाल प्रहरी के बीच हुआ, जिसमें राप्ला बी ने नेपाल प्रहरी की टीम को 25-21 से हराया। नेपाल के नव युवक संघ छांगरू के ओर से अमर बोरा और ग्येलबो बोरा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर अतुल गर्ब्याल, महीराज गर्ब्याल, लिकूं गर्ब्याल, राधा मर्तोलिया, पुष्पा गर्ब्याल, निहारिका आदि थे।
विज्ञापन