{"_id":"6a3707f14f7183b376060d35","slug":"india-china-trade-26-traders-ready-angry-over-non-opening-of-customs-office-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"India China Trade: अब तक 26 व्यापारियों के पास तैयार, 103 ने किया है आवेदन; कस्टम कार्यालय न खुलने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India China Trade: अब तक 26 व्यापारियों के पास तैयार, 103 ने किया है आवेदन; कस्टम कार्यालय न खुलने से रोष
Sun, 21 Jun 2026 03:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, धारचूला (पिथौरागढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, धारचूला (पिथौरागढ़)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 Jun 2026 03:07 AM IST
सार
26 व्यापारियों के यात्रा पास ट्रेड कार्यालय पहुंच गए हैं जो सोमवार को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
demo
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल के बाद भारत-चीन व्यापार अब फिर शुरू हो रहा है। 26 व्यापारियों के यात्रा पास ट्रेड कार्यालय पहुंच गए हैं जो सोमवार को उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि गुंजी में कस्टम कार्यालय अभी तक नहीं खुल पाया है जिससे व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
भारत-चीन व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह रोंकली ने शीघ्र कस्टम कार्यालय खोलने की मांग की। सूत्रों के अनुसार तैनात कर्मचारी छुट्टी पर है। व्यापारियों ने अपना सामान बूंदी, गर्ब्यांग, गुंजी और नपलच्यू गांवों में पहुंचाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
1992 से शुरू हुआ भारत-चीन व्यापार
भारत-चीन व्यापार वर्ष 1992 से शुरू हुआ। उससे पहले यहां के व्यापारी सीधे तिब्बत स्थित मंडी जाते थे। उस समय पास की जरूरत नहीं थी। वर्ष 2008 में चीन में ओलंपिक खेलों के चलते यात्रा बंद रही। 2019 में 1.25 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार रहा। इससे पहले 2002 में सर्वाधिक 24 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ था। इस वर्ष भी भारत के व्यापारियों को अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन