फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Incrochment in Pithauragarh

इस अतिक्रमण पर नहीं जाती प्रशासन की नजर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Incrochment in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में स्टेडियम को जाने वाली सड़क के किनारे डाला गया मलबा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। अतिक्रमण के नाम पर नगर के फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले गरीब विक्रेताओं या छोटे व्यापारियों का आए दिन चालान किया जा रहा है लेकिन सड़कों पर महीनों तक निर्माण सामग्री फैलाने और मलबा डालने वालों पर न नगरपालिका और न ही प्रशासन की नजर पड़ती है। हालत यह है कि नगर की कई सड़कों को खनन सामग्री का डंपिंग जोन बना दिया गया है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ शहर में जहां-तहां अतिक्रमण किया जा रहा है। स्टेडियम मार्ग में एक स्थान पर महीनों से घर का मलबा डाला गया है जबकि इस स्थान पर चार दोपहिया या एक वाहन पार्क किया जा सकता है। इसके बाद स्टेडियम गेट से 20 मीटर आगे धोबी घाट में दो माह से रोड़ी और डस्ट फेंका गया है। लंबे समय से इसे न हटाने से अब यह सामग्री बीच सड़क तक फैल चुकी है। यहां पर दोपहिया वाहन सवार रोड़ी के कारण फिसल रहे हैं। स्कूली बच्चों को आवाजाही में खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके इस पर न पालिका और न प्रशासन की नजर पड़ी है। ऐसा हाल शहर की कई प्रमुख सड़कों का भी है। एंचोली से लेकर रई और जीआईसी से लेकर विण तक कई स्थानों पर रोजाना भवन निर्माण सामग्री पड़ी रहती है। टिप्परों से यह सामग्री सड़क किनारे फेंक दी जाती है। समय से सामग्री न उठने पर यातायात प्रभावित होता है। दोपहिया वाहन सवारों के फिसलकर चोटिल होने का भी खतरा बना रहता है। इस सामग्री को ठीक से न उठाने पर नालियां तक चोक हो जाती है।
विज्ञापन

सड़क, पैदल रास्तों पर खड़ी की जा रहीं कारें
पिथौरागढ़। नगर में पैदल रास्तों से लेकर सड़कों तक में अतिक्रमण हो रहा है। हालात यह हैं कि लोगों ने सड़कों को अपने वाहनों का पार्किंग स्थल बना दिया है। कई पैदल रास्तों, पुलों के ऊपर भी गाड़ियां खड़ी कर दी जा रही हैं। पिथौरागढ़ नगर में हजारों लोगों के पास अपने दोपहिया वाहन और कारें तो हैं लेकिन वाहनों को पार्क करने के लिए अपने पास जगह नहीं है। ऐसे में वाहन स्वामी सड़कों पर ही वाहनों को पार्क करते हैं। नगर के बैंक रोड, विण रोड, जीआईसी रोड, मुख्य हाईवे सहित अन्य आंतरिक सड़कों पर ही वाहन पार्क हो रहे हैं। सड़क के एक किनारे वाहनों के पार्क रहने से यातायात बाधित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्तों में धोई जा रही हैं गाड़ियां
पिथौरागढ़। नगर में कुछ स्थानों पर वाशिंग सेंटरों में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। रास्ते में प्रेशर से धोए जाने वाहनों की गंदगी राहगीरों के ऊपर गिरती है। इसका ध्यान तक नहीं रखा जाता है। आने जाने वाले लोगों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद प्रशासन को आम जनता की यह समस्या नजर नहीं आती है।

सड़कों या पैदल रास्तों पर खनन और निर्माण सामग्री बेतरतीब ढंग से फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण के खिलाफ नगरपालिका समय-समय पर अभियान चला रही है। - दीपक गोस्वामी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed