फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Incrochment By Vehicles in Pithauragarh

पिथौरागढ़ नगर की सड़कों पर सड़ रहे हैं कई लावारिस वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Incrochment By Vehicles in Pithauragarh
पिथौरागढ़-टनकपुर रोड में इस तरह कई लावारिस वाहन । - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर की सड़कों पर कई सालों से लावारिस वाहन खड़े हैं। इनके कारण नगर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इन वाहनों के स्वामियों का भी कोई अता पता नहीं है। इसके बाद भी नगर किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सड़कों के किनारे खड़े लावारिस वाहनों से टकराने पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कबाड़ में बदल रहे वाहन हटते तो राहगीरों को भी सड़क किनारे चलने के लिए सुरक्षित स्थान मिलता। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। जाम खोलने में यातायात ड्यूटी में तैनात जवानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से ऐसे लावारिस पड़े वाहनों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

यहां पड़े हैं लावारिस वाहन
टनकपुर स्टैंड के नीचे सड़क किनारे कई दोपहिया वाहन जंग खा रहे हैं।
कुमौड़ तिराहे से एंचोली तक सड़क किनारे 10 से अधिक लावारिस वाहन खड़े हैं।
कुमौड़ से कैंट सड़क की ओर 20 से अधिक लावारिस वाहन पड़े हैं।
सड़कों के किनारे लावारिस वाहनों की जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद सड़क के संबंधित विभागों से बातचीत कर ऐसे वाहनों को हटाने के प्रयास किए जाएंगे। - लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed