फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Increased security at Naini Saini Airport Pithoragarh

नैनीसैनी एयरपोर्ट की बढ़ी सुरक्षा: ड्रोन की उड़ान पर रोक, पाक से बढ़ते तनाव के बीच उठाए गए एहतियाती कदम

Sat, 10 May 2025 04:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 10 May 2025 04:15 PM IST
सार

पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच चीन और नेपाल की सीमा से लगे सीमांत जिले में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। नैनीसैनी एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। यहां के आसपास के क्षेत्रों में भी ड्रोन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Increased security at Naini Saini Airport Pithoragarh
ड्रोन

विस्तार

पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच चीन और नेपाल की सीमा से लगे सीमांत जिले में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। अब वैवाहिक या अन्य कोई कार्यक्रमों में लोग ड्रोन नहीं उड़ा सकेंगे। नैनीसैनी एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। यहां के आसपास के क्षेत्रों में भी ड्रोन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। बाकायदा पुलिस ने मुनादी कर इसके सख्त निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन

चीन और नेपाल सीमा से सटे सीमांत जिले में भी पाकिस्तान से तनातनी के बाद हालात बदलने लगे हैं। हालांकि आम लोगों में हर तरफ से राहत है लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। दिल्ली और देहरादून को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने वाले नैनीसैनी एयरपोर्ट की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। एयरपोर्ट की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने इसके आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। यह नियम जिले भर में लागू किया गया है। एसपी रेखा यादव ने कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जिले की सुरक्षा के लिए हर मोर्चे पर तैयार है।

विज्ञापन


ब्लैक आउट में काले कपड़े से ढकी जाएंगी सोलर लाइट
सीमा पर तनाव पैदा होते ही सीमांत जिले में भी ब्लैक आउट की तैयारी शुरू हो चुकी है। घरों में लगे बल्बों को बंद करना आसान है लेकिन नगर, कस्बों और गांवों में लगीं सोलर स्ट्रीट और हाइमास्ट लाइटों को ब्लॅक आउट के दौरान बंद करना चुनौती होगा। ऐसा इसलिए कि सोलर लाइट और कई हाइमास्ट लाइट में रोशनी कम होते ही खुद रोशन होने की व्यवस्था है। ऐसे में इन लाइटों को काले कपड़े से ढका जाएगा। सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने ब्लैक आउट के दौरान सोलर लाइटों को बंद करने के लिए काले कपड़े से ढकने का निर्देश उरेडा, निकायों, जिला पंचायत और पंचायत राज विभाग को जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed